इमरान सनी लियोन संग नहीं करना चाहते आइटम नंबर...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2014 3:55 PM
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता इमरान हाशमी ने अभिनेत्री सनी लियोन के साथ आइटम नंबर करने से इनकार कर दिया है. वैसे तो दर्शक सनी को आइटम नंबर में देखना पसंद करते है. बॉलीवुड में उन्होंने अपने आइटम सांग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है. लेकिन इमरान सनी के साथ आइटम नंबर करने में […]
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता इमरान हाशमी ने अभिनेत्री सनी लियोन के साथ आइटम नंबर करने से इनकार कर दिया है. वैसे तो दर्शक सनी को आइटम नंबर में देखना पसंद करते है. बॉलीवुड में उन्होंने अपने आइटम सांग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है. लेकिन इमरान सनी के साथ आइटम नंबर करने में आपत्ति जताई है.
इमरान हाशमी की आगामी फिल्म ‘उंगली’ प्रदर्शित होने जा रही है. इस फिल्म में इमरान पर एक प्रमोशनल गाना शूट किया गया है. इस आइटम नंबर के लिए अब श्रद्धा कपूर को चुना गया है. वहीं यह गाना काफी जोरदार बना है और श्रद्धा का प्रदर्शन भी उसमें बहुत जबरदस्त है. दर्शकों को यह पसंद आएगा.
यह गाना जल्द ही रिलीज होनेवाला है. फिल्म में इमरान हाशमी, कंगना रनाउत, रणदीप सिंह हुड्डा और संजय दत्त भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आयेंगे. फिल्म भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर बनाई गई है. फिल्म में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर बनाई गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










