प्रियंका को है दीवाली नहीं मनाने का दुख

मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपडा कन्जेक्टीवाइटिस से पीडित हैं इसलिए वह दिवाली नहीं मना सकेंगी.पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका फिलहाल संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बीजाराव मस्तानी’ में काम कर रही हैं. फिलहाल वह शूटिंग रद्द कर घर पर आराम कर रही हैं. प्रियंका ने ट्वीट किया,’कितनी निराश करने वाली बात है. शूटिंग रद्द.. दिवाली […]
मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपडा कन्जेक्टीवाइटिस से पीडित हैं इसलिए वह दिवाली नहीं मना सकेंगी.पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका फिलहाल संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बीजाराव मस्तानी’ में काम कर रही हैं. फिलहाल वह शूटिंग रद्द कर घर पर आराम कर रही हैं.
प्रियंका ने ट्वीट किया,’कितनी निराश करने वाली बात है. शूटिंग रद्द.. दिवाली रद्द. कन्जेक्टीवाइटिस की वजह से बिस्तर पर पडी हूं.’ वहीं फिल्म ‘मेरी कॉम’ से सुर्खियां बटोर चुकी अभिनेत्री ने अपनी सूजी हुई आंख की एक फोटो भी पोस्ट की है.
‘बाजीराव मस्तानी’ में प्रियंका के अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में है. इससे पहले प्रियंका ने फिल्म ‘रामलीला’ में आइटम नंबर किया था. उस फिल्म में भी रणवीर-दीपिका मुख्य भूमिका में थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




