TikTok स्टार सिया कक्कड़ ने की खुदकुशी, ये था लास्ट वीडियो

Siya Kakkar Commited Suicide- साल 2020 लगातार लोगों के लिए बुरी खबर लेकर आ रहा है. अभी तक लोग सुशांत सिंह राजपूत के मौत के सदमे से बाहर निकले नहीं थे कि एक और बुरी खबर आ गई. 16 साल की टिक-टॉकर सिया कक्कड़ (Siya Kakkar) ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली है. फोटॉग्राफर विरल भयानी के पोस्ट के मुताबिक, वह कल रात तक अच्छे मूड में थीं. सिया के वीडियोज टिक टॉक पर काफी देखे जाते थे. तो चलिए आपको बताते है सिया के फेमस टिक टॉक वीडियोज...
Siya Kakkar Commited Suicide- साल 2020 लगातार लोगों के लिए बुरी खबर लेकर आ रहा है. अभी तक लोग सुशांत सिंह राजपूत के मौत के सदमे से बाहर निकले नहीं थे कि एक और बुरी खबर आ गई. 16 साल की टिक-टॉकर सिया कक्कड़ (Siya Kakkar) ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली है. फोटॉग्राफर विरल भयानी के पोस्ट के मुताबिक, वह कल रात तक अच्छे मूड में थीं. सिया के वीडियोज टिक टॉक पर काफी देखे जाते थे. सिया का लास्ट वीडियो उन्होंने कुछ दिन पहले ही पोस्ट किया था.
सिया का लास्ट वीडियो
सिया ने 5 दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह डांस करती नजर आई थीं. इस डांस वीडियो में वह पंजाबी गाने पर डांस करती दिखी थीं. वहीं एक दिन पहले उन्होंने इस वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था. बता दें कि इंस्टाग्राम पर सिया के 91 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात उन्होंने एक गाने को लेकर अपने मैनेजर अर्जुन सरीन से बात की थी. अर्जुन ने बताया कि उस समय सिया बिल्कुल ठीक लग रही थीं और परेशान भी नहीं लग रही थीं. अब समझ नहीं आ रहा है कि सिया ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया.
सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी (viral bhayani) ने सिया कक्कड़ की तसवीरें शेयर कर श्रद्धाजंलि अर्पित की. जिसके बाद से लगातार उनके चाहने वाले सिया को सोशल मीडिया पर श्रद्धाजंलि दे रहे हैं. साथ ही साथ उनकी मौत पर दुख भी व्यक्त कर रहे है. फैंस को समझ नहीं आ रहा है आखिर सिया ने आत्महत्या क्यों की.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




