ePaper

दीया को मिल गया अपने ''सपनों का राजकुमार''

Updated at : 19 Oct 2014 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
दीया को मिल गया अपने ''सपनों का राजकुमार''

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री दीया मिर्जा ने शनिवार को अपने प्रेमी सलील सांगा के साथ विवाह बंधन में बंध गई. दोनों ने आर्य-समाजी तरीके से शादी की. वहीं अपनी मेहंदी और संगीत के बीच दीया ने फैन्स के लिए अपनी और साहिल की एक खूबसूरत तस्‍वीर भी पोस्ट की थी. 28 वर्षीय दीया शादी की […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री दीया मिर्जा ने शनिवार को अपने प्रेमी सलील सांगा के साथ विवाह बंधन में बंध गई. दोनों ने आर्य-समाजी तरीके से शादी की. वहीं अपनी मेहंदी और संगीत के बीच दीया ने फैन्स के लिए अपनी और साहिल की एक खूबसूरत तस्‍वीर भी पोस्ट की थी.

28 वर्षीय दीया शादी की रस्मों के लिए पारंपरिक लिबास में बहुत खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने पीले और सुनहरे रंग का अनारकली सूट पहना था, बालों में गजरा और चेहरे में मुस्कान. उन्होंने यह ट्वीट आधी रात को किया और अपनी खुशी जाहिर की. साहिल के साथ दीया ने आधी रात को एक पिक्चर परफेक्ट पोज दिया. वहीं, साहिल ने सुर्ख कुरते के साथ बंद गले का कोट पहना था.

आपको बता दें कि इसी साल दीया ने अप्रैल माह में सलील से सगाई की थी. विवाह समारोह घिटोरनी के एक फॉर्म हाउस में आयोजित की गई थी. शादी के बाद दोनों ने बाहर आकर मीडिया से एक फोटोशूट भी करवाया.

दीया पूर्व मिस एशिया-पैसेफिक इंटरनेशनल रह चुकी है. उन्‍होंने ‘रहना है तेरे दिल में’ और ‘परिणीता’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्में की हैं. इसके अलावा वह फिल्म निर्माता के तौर पर भी बॉलीवुड में हाथ आजमा चुकी हैं. वहीं उनके मंगेतर साहिल फिल्म डायरेक्‍टर और को प्रॉड्यूसर हैं, जिन्होंने ‘लव ब्रेकअप जिंदगी’ जैसी फिल्म को डायरेक्‍ट किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola