ePaper

क्‍यों कंटेस्‍टेंट पर फूटा सनी का गुस्‍सा...

Updated at : 18 Oct 2014 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍यों कंटेस्‍टेंट पर फूटा सनी का गुस्‍सा...

बॉलीवुड की हॉट अदाकारा का बेहद अलग ही रूप एक शो की शूटिंग के दौरान नजर आया. यह रूप उनका कोई हॉट अवतार नहीं बल्कि गुस्‍से से तमतमाता रूप देखने को मिला. दरअसल टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले शो स्‍पलिट्सविला के दौरान सनी एक कंटेस्‍टेंट पर आग बबूला हो गयीं और उसे जमकर खडी-खोटी भी […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की हॉट अदाकारा का बेहद अलग ही रूप एक शो की शूटिंग के दौरान नजर आया. यह रूप उनका कोई हॉट अवतार नहीं बल्कि गुस्‍से से तमतमाता रूप देखने को मिला. दरअसल टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले शो स्‍पलिट्सविला के दौरान सनी एक कंटेस्‍टेंट पर आग बबूला हो गयीं और उसे जमकर खडी-खोटी भी सुनायी.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार शो के एक कंटेस्‍टेंट श्रवण रेड्डी ने गुस्‍से में एक ज्‍वेलरी बॉक्‍स दूसरे कंटेस्‍टेंट पर फेंका. लेकिन गलती से यह बॉक्‍स सनी को लग गया और वह उस कंटेस्‍टेंट पर गुस्‍से से बरस पडी.

बाद मेंउसने सनी से माफी भी मांगी लेकिन वो शांत नहीं हुयीं. अंत में इस मामले में कार्यक्रम से जुडे लागों को दखल देनी पडी तब कहीं जा के सनी का गुस्‍सा शंत हो पाया. बता दें कि इस शो की शुरुआत में सनी ने प्रतिभागि‍यों को गुस्‍सा ना करने की सलाह दी थी. लेकिन शायद अपनी बारी आने पर सनी यह सब भूल गयीं.

सनी इस वक्‍त एमटीवी पर प्रदर्शित होने वाले रिरियलिटी शो स्‍पलिट्सविला के सातवें सीजन को होस्‍ट कर रही हैं. यह शो अमेरिकन डेटिंग रियलिटी शो ‘फ्लेवर ऑफ लव’ का भारतीय संस्‍करण है. इस शो का पहला संस्‍करण 2008 में शुरु हुआ था. शो की होस्‍ट के चुनाव के समय सनी के नाम पर काफी चर्चा हुयी थी.

यह दूसरा रियलिटी शो है जिससे सनी जुडी हैं. इससे पहले सनी ने कलर्स टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले सिलेब्र‍िटी रियलि‍टी शो बिग बॉस के द्वारा भारतीय टेलीविजन जगत में इंट्री की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola