ePaper

सनी लियोन थाइलैंड में, ट्वीटर-फेसबुक पर की हॉट तस्‍वीर अपलोड

Updated at : 15 Oct 2014 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
सनी लियोन थाइलैंड में, ट्वीटर-फेसबुक पर की हॉट तस्‍वीर अपलोड

बॉलीवुड की हॉट और सेक्‍सी अभिनेत्री सनी लियोन इनदिनों थाईलैंड में है. वह घूमने नहीं गई है बल्कि एक एड के शूट के लिए वे थाईलैंड में है. सनी ने अपने ट्वीटर और फेसबुक के जरिए फैंस के लिए फोटो अपलोड की है जिसमें वे बेहद हॉट लग रही है. सनी हमेशा अपने दर्शकों के […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की हॉट और सेक्‍सी अभिनेत्री सनी लियोन इनदिनों थाईलैंड में है. वह घूमने नहीं गई है बल्कि एक एड के शूट के लिए वे थाईलैंड में है. सनी ने अपने ट्वीटर और फेसबुक के जरिए फैंस के लिए फोटो अपलोड की है जिसमें वे बेहद हॉट लग रही है. सनी हमेशा अपने दर्शकों के लिए कुछ न कुछ नया करती रहती है.

सनी थाईलैंड में काम के साथ-साथ मस्‍ती भी कर रही है. इसके अलावा सनी इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘लीला’ को लेकर भी काफी एक्‍साईटिड है. इस फिल्‍म को पोस्‍टर जारी हो चुका है. बॉबी खान के निर्देशन में बन रही यह फिल्‍म साफ-सुथरी पारिवारिक फिल्‍म है. साथ ही निर्देशक यह भी कोशिश कर रहें है कि फिल्‍म को यू ए सर्टिफिकेट मिले.

साथ ही बॉबी खान का यह भी कहना है कि सनी के फैंस के लिए यह एक खुशखबरी है कि वह फिल्‍म ‘लीला’ में आ रही है. दर्शक सनी को फिल्‍म में देखना चाहते है. फिल्‍म को लेकर भी दर्शकों को काफी उम्‍मीद है हम दर्शकों की उम्‍मीद पर खरा उतरना चाहते है.

वहीं अभी हाल ही में सनी लियोन ने तेलुगू गीत ‘देवदास ब्रेकअप’ किया था. इस गाने को 1.5 करोड़ रुपये के बजट से बनाया गया था. इस फिल्‍म में सनी एक छोटी सी भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म ‘करंट थीगा’ का यह गीत हिन्दी में भी डब किया गया है. इस गाने को दर्शकों का बेहतर रिस्‍पांस मिला था. जी. नागेश्वर रेड्डी निर्देशित यह फिल्म 17 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है.

वहीं अभिनेत्री सनी लियोन को फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ काफी सफलता मिली थी. इस फिल्‍म के गाने ‘बेबी डॉल’ के लिए दर्शकों ने इन्‍हें खासा पसंद किया था. वहीं इस फिल्‍म को लेकर दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया के बाद सनी ने इसके तीसरे सीक्वल अर्थात ‘रागिनी एमएमएस 3’ में भी अभिनय करने की इच्छा जाहिर की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola