ePaper

आज सैफीना मनायेंगे शादी की दूसरी सालगिरह, पटौदी पैलेस में जश्न

Updated at : 13 Oct 2014 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
आज सैफीना मनायेंगे शादी की दूसरी सालगिरह, पटौदी पैलेस में जश्न

आज सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी की दूसरी वर्षगांठ है. इस मौके पर दोनों ने पहले से यह प्लानिंग की है कि वे पटौदी पैलेस में साथ होंगे. पटौदी पैलेस वही जगह है जहां, दोनों की शादी के बाद शानदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था. पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी […]

विज्ञापन

आज सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी की दूसरी वर्षगांठ है. इस मौके पर दोनों ने पहले से यह प्लानिंग की है कि वे पटौदी पैलेस में साथ होंगे.

पटौदी पैलेस वही जगह है जहां, दोनों की शादी के बाद शानदार रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया था. पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पटौदी पैलेस में सैफ और करीना की शादी की सालगिरह को लेकर तैयारी बहुत पहले से शुरू हो गयी थी.

इस पैलेस को लेकर सैफ के मन में काफी सम्मान है और उनका मानना है कि इस पैलेस से उनके परिवार की यादें जुड़ीं हैं. उनका मानना है कि इस बात को करीना भी महसूस करती हैं कि यहां कुछ खास बात है, इसलिए पटौदी पैलेस पहुंच कर वह रोमांचित हो जाती हैं.

वर्ष 2012 के 16 अक्तूबर को तमाम विवादों के बावजूद सैफ अली खान पटौदी और करीना कपूर ने शादी कर ली थी. इनके मजहब को लेकर काफी विवाद हुआ था और मुस्लिम कट्टरपंथियों ने इस शादी को ही नाजायज करार दिया था, क्योंकि करीना ने इस्लाम कबूल नहीं किया है.

पटौदी परिवार की संपत्ति की लेकर भी विवाद हुआ था, लेकिन सैफ और बेबो अपने निर्णय पर अडिग रहे और उन्होंने कोर्ट मैरिज किया. इस शादी को सैफ और करीना के परिवार वालों ने अपनी पूरी सहमति दी है. इस शादी में सैफ की पहली पत्नी के दोनों बच्चे भी शामिल हुए थे. गौरतलब है कि सैफ अली ने अपने से उम्र में काफी बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से शादी की थी और उनके दो बच्चे भी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola