''बैंग-बैंग'' को मिली शानदार ओपनिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2014 8:06 AM
मुंबई : रितिक की फिल्म बैंग बैंग को सिनेमाघरों में शानदार ओपनिंग मिली है. फॉक्स स्टार स्टुडियो के बैनर तले सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन और विशाल शेखर के संगीत से भरपूर इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म में रितिक रोशन और कैटरीना कैफ का एक्शन और रोमांस फैंस के बीच चर्चा […]
मुंबई : रितिक की फिल्म बैंग बैंग को सिनेमाघरों में शानदार ओपनिंग मिली है. फॉक्स स्टार स्टुडियो के बैनर तले सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन और विशाल शेखर के संगीत से भरपूर इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.
फिल्म में रितिक रोशन और कैटरीना कैफ का एक्शन और रोमांस फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. फिल्म को 90 प्रतिशत ओपनिंग मिली है. फिल्म में रितिक और कैट के अलावा डैनी, जावेद जाफरी और पवन मल्होत्रा भी अपने-अपने अभिनय से लोगों का मनोरंजन करते नजर आये.
यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘नाइट एंड डे’ रीमेक है. फिल्म को देखने से ऐसा लगता है कि ऋतिक फिल्म धूम-2 और कृष सीरिज से काफी आगे निकल गए हैं. फिल्म में ऋतिक का स्टंट और एक्शन सीन धमाकेदार है.
फिल्म में रितिक ने माइकल जेक्सन की तरह डांस किया है जिससे फैंस उनके मुरीद हो गये हैं. फिल्म में रितिक और कैटरीना ने जबरदस्त एक्शन किया है. ‘कहो न प्यार है’ और ‘एक पल का जीना’ के 14 साल बाद एकबार फिर रितिक का धमाकेदार डांस देखने को मिला. कैटरीना ने भी कई खतरनाक स्टंट दिए है. कैटरीना ने इससे पहले ‘एक टाइगर’ में एक्शन से दर्शकों की पसंद बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










