ये क्या आमिर खान ने उतार दिया पीके का ट्रांजिस्टर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रौशन अपनी फिल्म बैंग-बैंग का प्रमोशन काफी अलग तरीके से कर रहे हैं. इसके तहर वे बॉलीवुड के सितारों को चैलेंज कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने आमिर खान को उनके पोस्टर से ट्रांजिस्टर हटाने का चैलेंज दिया जिसे परफेक्शनिस्ट आमिर ने काफी सफाई से पूरा किया. आमिर खान ने […]
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितिक रौशन अपनी फिल्म बैंग-बैंग का प्रमोशन काफी अलग तरीके से कर रहे हैं. इसके तहर वे बॉलीवुड के सितारों को चैलेंज कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने आमिर खान को उनके पोस्टर से ट्रांजिस्टर हटाने का चैलेंज दिया जिसे परफेक्शनिस्ट आमिर ने काफी सफाई से पूरा किया.
आमिर खान ने ऋतिक के ट्विटर वॉल पर अपना डेयर करता हुआ वीडियो पोस्ट किया है. ऋतिक के चैलेंज के मुताबिक उन्होने अपना ट्रांजिस्टर भी उतार दिया. इसका वीडियो आमिर ने यू ट्यूब में जारी किया है.
इसमें वे कहते दिख रहे हैं कि रितिक का चैलेंज था कि मुझे पीके का ट्रांजिस्टर उतारकर जमीन पर रखना है. उनके इस चैलेंज को मैं स्वीकार करता हूं. उन्होंने इसे उतारकर जमीन पर भी रख दिया लेकिन आमिर के शरीर पर कपडे पहने हुए थे. इस वीडियो में आमिर ने ना सिर्फ ट्रांजिस्टर उतारा बल्कि कुछ भी होने के पीछे ऋतिक को जिम्मेदार बनाने की बात भी कही.
गौरतलब है कि पीके के अपने पहले पोस्टर में वह पूरी तरह न्यूड नजर आ रहे थे. उन्होंने मात्र एक ट्रांजिस्टर से अपने को बचाये रखा था. इस पोस्टर को लेकर काफी विवाद भी हुआ. मामला कोर्ट तक पहुंच गया था. अपने अगले दो पोस्टर में वे पूरे कपड़े में नजर आये.
गौरतलब है कि ऋतिक अपनी आने वाली फिल्म बैंग-बैंग के लिए बॉलीवुड हस्तियों को डेयर दे रहे हैं जिसे वो हस्तियां पूरा कर वीडियो भी जारी कर रही हैं इस डेयर की पहली शिकार प्रियंका चोपड़ा थी और अब तक ये डेयर शाहरुख, नरगिस फाकरी सहित कई नामचीन हस्तियां कर चुकी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




