ePaper

मैरीकोम आप हमेशा से ''इतिहास'' रचती आई है आप पर गर्व - प्रियंका चोपडा

Updated at : 30 Sep 2014 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
मैरीकोम आप हमेशा से ''इतिहास'' रचती आई है आप पर गर्व - प्रियंका चोपडा

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपडा बेहद खुश है कि उन्‍हें बॉक्‍सर मैरीकोम का किरदार निभाने का मौका मिला. इस फिल्‍म के लिए प्रियंका ने खूब तारीफ बटोरी. प्रियंका ने 17वें एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंच चुकीं मेरी कॉम की एनर्जी और प्रदर्शन से हैरान है. दक्षिण कोरिया के इंचियॉन में हो रहे 17वें […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपडा बेहद खुश है कि उन्‍हें बॉक्‍सर मैरीकोम का किरदार निभाने का मौका मिला. इस फिल्‍म के लिए प्रियंका ने खूब तारीफ बटोरी. प्रियंका ने 17वें एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंच चुकीं मेरी कॉम की एनर्जी और प्रदर्शन से हैरान है.

दक्षिण कोरिया के इंचियॉन में हो रहे 17वें एशियन खेलों में मैरीकोम के प्रदर्शन के बारे में जानने के बाद प्रियंका ने तुरंत ट्वीटर के माध्‍यम से मैरीकोम को बधाई दी. उन्‍होंने लिखा है कि,’ आप अद्भुत हो, आप हमेशा से इतिहास रचती आई है. आप बहुत ही बेहतरीन चैपिंयन है. आपकी कहानी बताने के लिए मैं आपकी शुक्रगुजार हूं. मुझे गर्व है.’

इस फिल्‍म के लिए प्रियंका ने काफी मेहनत की थी. उनकी एक्टिंग को दर्शकों का जबरदस्‍त रिस्‍पासं मिला है. फिल्‍म के बारे में प्रियंका ने खुद बताया था कि यह फिल्‍म उनके करियर की सबसे मुश्किल फिल्‍म है. यह फिल्‍म अगा हिट नहीं होती तो प्रियंका को बहुत दुख होता.

महिला मुक्‍केबाज मैरीकोम भी प्रियंका की एक्टिंग से बेहद प्रभावित हुई है. उन्‍होंने प्रियंका के बारे में बताया कि वह एक बेहतरीन अदाकारा है. उन्‍होंने इस फिल्‍म के लिए काफी मेहनत की है. मेरे रियल लाइफ को काफी हद तक प्रियंका ने छुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola