ePaper

''बजरंगी भाईजान'' में कश्‍मीर में सैर करते नजर आएंगे सलमान

Updated at : 26 Sep 2014 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
''बजरंगी भाईजान'' में कश्‍मीर में सैर करते नजर आएंगे सलमान

किसी ने सच ही कहा है अगर कही जन्‍नत है तो वो कश्‍मीर में है. जी हां इसीलिए सलमान और करीना कपूर भी चल दिए कश्‍मीर, फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग के लिए. यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्‍म होगी. फिल्‍म की शूटिंग अक्‍टूबर में शुरू होगी. बॉलीवुड की बहुत सारी फिल्‍में है जिसका लोकेशन कश्‍मीर […]

विज्ञापन

किसी ने सच ही कहा है अगर कही जन्‍नत है तो वो कश्‍मीर में है. जी हां इसीलिए सलमान और करीना कपूर भी चल दिए कश्‍मीर, फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग के लिए. यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्‍म होगी. फिल्‍म की शूटिंग अक्‍टूबर में शुरू होगी.

बॉलीवुड की बहुत सारी फिल्‍में है जिसका लोकेशन कश्‍मीर है. इससे पहले करीना कपूर और सलमान की जोडी ‘बॉडीगार्ड’ में दिखी थी. दोनों की जोडी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. कबीर खान ने इससे पहले फिल्‍म ‘एक था टाइगर’ का निर्माण किया था.

इन दोनों की जोडी को कबीर पहली बार कास्‍ट कर रहें है. यह फिल्‍म एक मुस्लिम लडके और एक हिंदु लडकी पर आधरित होगी. फिलहाल अभी सलमान ‘प्रेम रतन पायो’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त है. इस फिल्‍म में उनके ऑपोजिट सोनम कपूर है. सलमान खान डबल रोल में नजर आएंगे.

सलमान की फिल्‍म ‘किक’ ने भी बॉक्‍स फिस पर धमाल मचाया था. जैकलीन फर्नाडीज और सलमान की जोडी को दर्शकों ने पसंद किया था. सलमान की फिल्‍म का इंतजार तो सभी दर्शक करते ही है. फिल्‍म ‘बजरंगी भाईजान’ में एकबार फिर करीना और सलमान का रोमांस दर्शकों को देखने को मिलेगा.

सलमान खान निर्मित फिल्‍म ‘डॉ. कैबी’ कनाडा में सबसे जबरदस्त ओपनिंग करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. इससे पहले कनाडा में सबसे अच्छी ओपनिंग करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड आमिर खान की ‘धूम-3’ के नाम था. धूम-3 ने 4.59 लाख डॉलर की ओपनिंग की थी. सलमान इससे बेहद खुश है. उनका इस बारे में कहना था कि फिल्‍म की स्‍टोरी ऐसी होनी चाहिए जो दर्शकों को पसंद आए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola