ePaper

प्रीति जिंटा का मोबाइल चोरी

Updated at : 24 Sep 2014 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
प्रीति जिंटा का मोबाइल चोरी

मुंबई: अभिनेत्री प्रीति जिंटा का मोबाइल चोरी हो गया है. यह जानकारी खुद प्रीति ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है. उन्होंने कहा कि शॉपिंग के दौरान मेरा मोबाइल चोरी हो गया है. मेरे पास मोबाइल नहीं रहने के कारण मैं अधूरी महसूस कर र‍ही हूं. उन्होंने चोर को ट्विटर पर जमकर कोसा है. ट्वीट […]

विज्ञापन

https://twitter.com/realpreityzinta/status/513422017115463680

मुंबई: अभिनेत्री प्रीति जिंटा का मोबाइल चोरी हो गया है. यह जानकारी खुद प्रीति ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है. उन्होंने कहा कि शॉपिंग के दौरान मेरा मोबाइल चोरी हो गया है. मेरे पास मोबाइल नहीं रहने के कारण मैं अधूरी महसूस कर र‍ही हूं. उन्होंने चोर को ट्विटर पर जमकर कोसा है.

https://twitter.com/realpreityzinta/status/514600505126170624

ट्वीट में उन्होंने कहा कि मुझे चोरों से सख्‍त नफरत है. हालांकि उनका दूसरा ट्वीट काफी सॉफ्ट था. उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा कि दुनिया भर के चोरों से मेरी अपील है कि चोरी छोड़ दे क्योंकि इससे आपकी सारी जरूरत पूरी नहीं हो पायेगी. यह क्षणिक सुख प्रदान करता है.

https://twitter.com/realpreityzinta/status/514601776667197440

गौरतलब है कि प्रीति जिंटा हाल ही में नेस वाडिया प्रकरण में चर्चे में आई थी. उन्होंने नेस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था. प्रीति की एक खास बात यह रहती है कि वह अपने फैंस से माइक्रोब्लॉगिंग साइट के द्वारा जुडे रहती है. नेस प्रकरण में भी उन्होंने अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट से ही फैंस को सारी जानकारी दी है. फिलहाल वह पर्दे से दूर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola