ePaper

एक जैसे रोल करना पसंद नहीं, यह दर्शकों को करता है बोर-सोनम

Updated at : 21 Sep 2014 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
एक जैसे रोल करना पसंद नहीं, यह दर्शकों को करता है बोर-सोनम

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री चुलबुली सोनम कपूर का कहना है कि वे एक जैसे रोल नहीं करना चाहती. उनका मानना है कि एक जैसे रोल करना दर्शकों को बोरियत महसूस करवाता है. सोनम कपूर ने हमेशा से ही अपने फिल्‍मी करियर में अलग-अलग किरदारों को निभाने की कोशिश की है. सोनम ऐसी अभिनेत्री है जिन्‍हें […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री चुलबुली सोनम कपूर का कहना है कि वे एक जैसे रोल नहीं करना चाहती. उनका मानना है कि एक जैसे रोल करना दर्शकों को बोरियत महसूस करवाता है. सोनम कपूर ने हमेशा से ही अपने फिल्‍मी करियर में अलग-अलग किरदारों को निभाने की कोशिश की है.

सोनम ऐसी अभिनेत्री है जिन्‍हें एक ही तरह के किरदारों को दोहराना पसंद नहीं है. सोनम ने एक इंटरव्‍यू के दौरान कहा कि,’ मुझे हर बार एक तरह के किरदार निभाने में बोरियत महसूस होती है. ऐसे में दर्शकों के सामने हम कुद नया नहीं रख पाते. अलग अलग किरदार निभाना अच्छा लगता है.”

वही सोनम ने अपनी फिल्‍म ‘खूबसूरत’ के बारे में अपने किरदार को लेकर बताया कि ,’स्‍क्रीन पर आपने जो देखा वह मैं नहीं हूं, वह मेरा किरदार है. वही मुझे नहीं लगता कि रियल लाइफ में कभी आप मुझे ‘इंजन की सीटी’ पर डांस करते हुए देख पाएंगे. इसमें मेंने एक बिंदास लड़की की भूमिका निभाई है और फिल्म के गाने ‘इंजन की सीटी’ पर बोल्‍ड डांस भी किया है. लेकिन फिल्‍म ‘रांझना’ में मेरा किरदार एकदम अलग था.’

सोनम अब फिल्म ‘डॉली की डोली’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ में अलग किरदारों में नजर आएंगी. दर्शकों को मेरी दोनों फिल्‍में बहुत पसंद आएंगी साथ ‘प्रेम रतन धन पायो’ में सोनम के आपोजिट सलमान खान काम कर रहें है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola