तीसरा पोस्टर रिलीज, गोविंदा करेंगे आपका ''किल दिल''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2014 11:45 AM
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता गोविंदा आपका दिल किल करने के लिए आ रहें है. जी हां शाद अली की फिल्म ‘किल दिल’ का तीसरा पोस्टर भी रिलीज हो गया है. इस पोस्टर में गोविंदा दिखाई दे रहे हैं.गोविदा फिर से अपने स्टाइल से आप सब को हैरान करने आ रहें है. वहीं सूत्रों के अनुसार […]
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता गोविंदा आपका दिल किल करने के लिए आ रहें है. जी हां शाद अली की फिल्म ‘किल दिल’ का तीसरा पोस्टर भी रिलीज हो गया है. इस पोस्टर में गोविंदा दिखाई दे रहे हैं.गोविदा फिर से अपने स्टाइल से आप सब को हैरान करने आ रहें है.
वहीं सूत्रों के अनुसार गोविंदा इस फिल्म में एक विलेन की भूमिका में नजर आएंगे. आपको बता दें कि गोविंदा इससे पहले भी नेगेटिव किरदार निभा चुके हैं. पोस्टर का बैकग्राउंड पिंक और गोविंदा की पैंट दोनों ही पिंक है.
अदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा, रणवीर सिंह, अली जफर भी मुख्य भूमिका में हैं. गाविंदा के स्टाइल के फैन बहुत है इसलिए इस पोस्टर में वो अपने पुराने अदांज में दिख रहें है.
चीची यानि गोविंदा की इस फिल्म को दर्शक भी इंतजार कर रहें है लेकिन इसके लिए दर्शकों को 14 नवंबर को इंतजार करना होगा. विलेन की भूमिका में चीची कितना लोगों को लुभा पाते है यह तो फिल्म आने के बाद ही पता चल पाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










