ePaper

प्रियंका का नाम प्रियदर्शिनी अवार्ड के लिए नामित

Updated at : 18 Sep 2014 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका का नाम प्रियदर्शिनी अवार्ड के लिए नामित

बॉलीवुड फिल्‍मों की जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपडा, उद्योगपति मुकेश अंबानी और आध्यात्मिक गुरु दादा जेपी वासवानी को प्रियदर्शिनी एकेडमी के ग्लोबल पुरस्कारों के लिए चुना गया है. इस बात की जानकार एक अधिकारी ने दी. आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को स्मिता पाटील स्मृति पुरस्कार,अंबानी को व्यापारिक नेतृत्व के लिए हरीश महिंद्रा स्मृति पुरस्कार […]

विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्‍मों की जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपडा, उद्योगपति मुकेश अंबानी और आध्यात्मिक गुरु दादा जेपी वासवानी को प्रियदर्शिनी एकेडमी के ग्लोबल पुरस्कारों के लिए चुना गया है. इस बात की जानकार एक अधिकारी ने दी.

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को स्मिता पाटील स्मृति पुरस्कार,अंबानी को व्यापारिक नेतृत्व के लिए हरीश महिंद्रा स्मृति पुरस्कार और वासवानी को आध्यात्मिक नेतृत्व पुरस्कार के लिए चुना गया है.

इस पुरस्कार के लिए चुने गए अन्य लोगों में बांग्लादेश के सर फजल हसन आबिद को गरीबों के गरीबी उन्मूलन और सशक्तीकरण के लिए, कारोबारी राजश्री बिड़ला को रामकृष्ण बजाज पुरस्कार सीएसआर में योगदान के लिए, मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की सीईओ जूलिया मोरली को सेव द चिल्ड्रेन अवॉर्ड और अर्थशास्त्री जेफरी सैक्स को टिकाऊ विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए चुना गया है.

संस्था के अध्यक्ष निरंजन हीरानंदानी का कहना है कि पुरस्कारों के जरिए प्रियदर्शिनी एकेडमी दुनिया भर के सफल लोगों को अपनी आदरांजलि अर्पित करता है. ये पुरस्कार एक समारोह में प्रदान किए जाएंगे.

फिलहाल इनदिनों प्रियंका चोपडा मणिपुर की बॉक्‍सर मैरीकोम पर बनी फिल्‍म में नजर आई है.इस फिल्‍म को दर्शकों का बहुत अच्‍छा रिस्‍पांस मिल रहा है. प्रियंका ने अपने अभिनय से दर्शकों को हैरान किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola