ब्रिटिश मॉडल समीरा बिग-बी के साथ करना चाहती है काम

Updated at : 17 Sep 2014 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रिटिश मॉडल समीरा बिग-बी के साथ करना चाहती है काम

पणजी : ब्रिटिश अभिनेत्री और मॉडल समीरा मोहम्मद अली बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करना चाहती हैं.आगामी फिल्म ‘बी पोजिटिव’ की अभिनेत्री समीरा बताती है कि बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करना उनका सपना है. समीरा ने पीटीआई से कहा,’भारतीय अभिनेताओं में अमिताभ बच्चन मेरे पसंदीदा अभिनेता हैं. वह अदभुत कलाकार […]

विज्ञापन

पणजी : ब्रिटिश अभिनेत्री और मॉडल समीरा मोहम्मद अली बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करना चाहती हैं.आगामी फिल्म ‘बी पोजिटिव’ की अभिनेत्री समीरा बताती है कि बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करना उनका सपना है.

समीरा ने पीटीआई से कहा,’भारतीय अभिनेताओं में अमिताभ बच्चन मेरे पसंदीदा अभिनेता हैं. वह अदभुत कलाकार हैं. मैं दुबई में उनकी फिल्में देखते हुए बडी हुई हूं. निश्चित रुप से उनके साथ काम करना एक सपने जैसा होगा.’

ब्रिटेन की 29 वर्षीय अभिनेत्री वेंकटेश कुमार के निर्देशन में बन रही ‘बी पॉजिटिव’ की शूटिंग के सिलसिले में गोवा में हैं.छोटे बजट की यह फिल्म अंग्रेजी, हिन्दी और कन्नड भाषा में बनेगी। राज पुरोहित और निवेदिता विश्वास इस फिल्म के अन्य कलाकार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola