जम्मू कश्मीर के लिए फिल्मी हस्तियों ने की दुआ
Updated at : 07 Sep 2014 6:40 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: जम्मू कश्मीर में बाढ में फंसे हजारों लोगों के समर्थन में हिंदी फिल्म जगत की कई हस्तियों ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं.शाहरुख खान, अनुपम खेर, फरहान अख्तर समेत फिल्मी हस्तियों ने ट्विटर पर जम्मू कश्मीर में बाढ से बिगडते हालात पर काबू पाये जाने की दुआ की. शाहरुख ने ट्वीट किया, ‘‘उम्मीद और […]
विज्ञापन
मुंबई: जम्मू कश्मीर में बाढ में फंसे हजारों लोगों के समर्थन में हिंदी फिल्म जगत की कई हस्तियों ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं.शाहरुख खान, अनुपम खेर, फरहान अख्तर समेत फिल्मी हस्तियों ने ट्विटर पर जम्मू कश्मीर में बाढ से बिगडते हालात पर काबू पाये जाने की दुआ की.
शाहरुख ने ट्वीट किया, ‘‘उम्मीद और दुआ करता हूं कि कश्मीर में बाढ के हालात बहुत जल्दी काबू में आ जाएं.’’ आने वाली फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में शाहरुख के साथ काम कर रहे बमन ईरानी ने लिखा, ‘‘कश्मीर में बाढ खत्म होने की दुआ करता हूं. बचावकर्मियों को हिम्मत मिले और पीडित लोगों को धीरज तथा भरोसा मिले.’’ फरहान ने भी बचाव दलों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.
उन्होंने लिखा, ‘‘कश्मीर में बाढ से प्रभावित सभी परिवारों के साथ मेरी सहानुभूति है और बचाव दलों को उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.’’ अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘जम्मू कश्मीर में बाढ की भयावह तस्वीरें. मेरी दुआ है कि सभी महफूज और अच्छे हों.’’ पाकिस्तानी कलाकार अली जफर ने कहा, ‘‘बाढ, लोग, मदद, दुआ.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




