Navnindra Behl: कंगना रनौत की ऑन-स्क्रीन दादी का निधन, 76 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Mar 2026 7:47 AM

विज्ञापन

कंगना रनौत की ऑन-स्क्रीन दादी नवनींद्र बहल, फोटो- इंस्टाग्राम

Navnindra Behl Death: वेटरन एक्ट्रेस नवनींद्र बहल का 76 निधन हो गया. उन्होंने 'माचिस', 'ओए लकी! लकी ओए!' और 'क्वीन' जैसी फिल्मों में काम किया था.

विज्ञापन

Navnindra Behl Death: भारतीय थिएटर, फिल्म और टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस, राइटर और निर्देशक नवनींद्र बहल का 76 साल की उम्र में निधन हो गया. 16 मार्च को उनके बेटे और स्क्रीनराइटर कन्नू बहल ने सोशल मीडिया पर इस खबर की जानकारी दी. कई कलाकारों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है.

बेटे कन्नू बहल ने लिखा भावुक संदेश

कन्नू बहल ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए इमोशनल मैसेज लिखा. उन्होंने कैप्शन में लिखा, मेरा विश्वास. मेरा प्यार.मेरी मार्गदर्शक. मेरी गुरु.मेरा दिल. मां, शांति से जाओ. जब तक तुम मुझे फिर से जन्म न दो. मेरी आंखें हमेशा उस अनोखी मुस्कान, उस प्यारी सी हंसी, उस मजबूत झप्पी और उन जिज्ञासा से भरी चमकती आंखों को तलाशती रहेंगी-जो हमेशा जगमगाती रहती थीं. मेरी आत्मा को रोशन करने के लिए धन्यवाद, मां. कन्नू की इस पोस्ट के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने शोक व्यक्त किया. फिल्ममेकर अनुराग कश्यप, एक्टर हर्षवर्धन कपूर, रणवीर शौरी, निर्देशक आरती कडव और एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव ने दुख जताया.

फिल्मों में लंबा सफर

नवनींद्र बहल ने सिर्फ तीन साल की उम्र में ही स्टेज पर एक्टिंग करना शुरू कर दिया था. उन्होंने पंजाब में नाटकों का लेखन और निर्देशन भी किया था. फिल्मों की बात करें तो उन्होंने “माचिस”, “ओए लकी! लकी ओए!” और कंगना रनौत की सुपरहिट फिल्म “क्वीन” में काम किया था. क्वीन में वह कंगना की दादी के किरदार में दिखी थीं. इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट “द प्राइड” और “द गुरु” में भी काम किया था. टीवी की दुनिया में उन्होंने सीरियल “इश्कबाज” और “दिल बोले ओबेरॉय” में काम किया था. इसके अलावा उन्होंने “वीजी” और “सदा-ए-वाड़ी” जैसे अन्य टीवी प्रोजेक्ट्स में भी काम किया था.

पति ललित बहल भी थे जाने-माने कलाकार

नवनींद्र बहल के पति ललित बहल भी थिएटर और फिल्मों के एक्टर और निर्देशक थे. उनका निधन 2021 में दिल्ली में कोविड-19 के कारण हो गया था.

यह भी पढ़ेंजन्नत जुबैर और उनके भाई पर हुआ हमला, गाड़ी का पीछा कर हुई मारपीट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola