पूनम पांडे फिर बोल्ड अंदाज में,नहीं करेगी दर्शकों को निराश
Updated at : 07 Sep 2014 11:13 AM (IST)
विज्ञापन

पूनम पांडे के सिर से अभी एक्टिंग का नशा उतरा नहीं है, उन्होंने दूसरी फिल्म साइन कर ली है. पहली फिल्म बुरी तरह पिट गई थी. इस फिल्म को लेकर वे बहुत एक्साईटिड है. उनका कहना है कि वे इस बार दर्शकों को निराश नहीं करेंगी. पूनम ने आगे बताया, ‘मैं आपको बता नहीं सकती […]
विज्ञापन
पूनम पांडे के सिर से अभी एक्टिंग का नशा उतरा नहीं है, उन्होंने दूसरी फिल्म साइन कर ली है. पहली फिल्म बुरी तरह पिट गई थी. इस फिल्म को लेकर वे बहुत एक्साईटिड है. उनका कहना है कि वे इस बार दर्शकों को निराश नहीं करेंगी.
पूनम ने आगे बताया, ‘मैं आपको बता नहीं सकती कि मैंने ‘नशा’ के बाद बहुत सारी स्क्रिप्ट्स को मना किया है. आपको मेरी बात पर विश्वास नहीं होगा लेकिन यह सच है. जब ‘द वर्ल्ड नेटवर्क्स’ के निर्माता इस पेशकश के साथ मेरे पास आए तो मुझे लगा कि यह प्रोजेक्ट मेरी दूसरी फिल्म के लिए एकदम सही है.’
पूनम का मानना है कि 2013 में रिलीज हुई उनकी पहली फिल्म ‘नशा’ खराब मार्केटिंग के कारण फ्लॉप हुई. पूनम अपनी दूसरी फिल्म को लेकर आश्वस्त हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे यकीन है कि ये निर्माता मेरी फिल्म को इसकी किस्मत तक ले जाएंगे.’
पूनम का कहना है कि,’इस फिल्म में अंग प्रदर्शन के अलावा बहुत कुछ होगा. यह फिल्म बहुत संवेदनशीन विषय पर है.’ पूनम पांडे सबसे पहले सुर्खियों में तब आई थीं जब उन्होंने 2011 में भारत के क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर कपड़े उतारने का वादा किया था.
पूनम पांडे किस तरह अपने दर्शकों को खुश कर पाती है यह तो उनकी फिल्म ही बताएगी. पूनम मैडम यह जान गई है कि केवल अंग प्रदर्शन से फिल्में नहीं चलती, फिल्म संवेदनशील होनी चाहिए जो लोगों के दिलों को छुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




