फेसबुक के बाद ट्विटर भी लगा सकता है पूनम पांडे पर बैन

मुंबई: फेसबुक ने पूनम पांडे के फैंस को नाराज कर दिया है. खबरों की माने तो पूनम के अकाउंट को डिएक्टिवेट कर दिया है. इसके बाद से फैंस में साफ तौर पर नाराजगी देखी जा सकती है. अपने बाथ टब से लेकर बेडरूम तक के अपडेट्स को वह ट्विटर और फेसबुक पर डालतीं हैं. आशंका […]











मुंबई: फेसबुक ने पूनम पांडे के फैंस को नाराज कर दिया है. खबरों की माने तो पूनम के अकाउंट को डिएक्टिवेट कर दिया है. इसके बाद से फैंस में साफ तौर पर नाराजगी देखी जा सकती है. अपने बाथ टब से लेकर बेडरूम तक के अपडेट्स को वह ट्विटर और फेसबुक पर डालतीं हैं. आशंका जताई जा रही है कि उनके ट्विटर अकाउंट भी डिएक्टिवेट किया जा सकता है.
उदास पूनम पांडे ने ट्वीट कर फेसबुक एकाउंट डिएक्टिवेट होने की जानकारी दी है. फेसबुक पर पूनम को 20 लाख से ज्यादा फैन्स फॉलो करते थे. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मेरा आधिकारिक फेसबुक पेज डिएक्टिवेट हो गया है, उसमें 21 लाख फैन्स थे, मेरे ट्विटर के दोस्त मुझे बताएं कि पेज मुझे कैसे दोबारा मिल सकता है?
Really Sad that my Official @facebook Page got Deactivated! It had over 2.1Million fans … Let me Know Tweethearts how can I get it back?
— Poonam Pandey (@iPoonampandey) August 27, 2014
फिलहाल वह अपने सेक्सी क्वीन पूनम पांडे एक बार फिर अपनी अश्लील अदाओं के कारण चर्चा में बनी हुई है. पूनम ने कल ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में पूनम ने अपने सेक्सी और कामुक अदाओं को परोसने की कोशिश की है. पूनम दिमागी संबंधित गंभीर बीमारी (एएलएस) के लिए आइस बैकेट चैलेंज में भाग ले रही थी. उन्होंने अपने कामुक अदाओं से इस चैलेंज को भी अश्लील बना दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




