खुद को लकी मानती हैं श्रद्धा

मुंबई: ‘आशिकी-2’ फेम श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म "हैदर" को लेकर काफी उत्साहित हैं. फिल्म "तीन पत्ती" से बॉलीवुड में कदम रखने वाली श्रद्धा में हर किरदार में अपने को ढाल लेने की गजब की क्षमता है. ‘हैदर’ के संबंध में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपने को काफी खुशनसीब मानतीं हूं […]
मुंबई: ‘आशिकी-2’ फेम श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म "हैदर" को लेकर काफी उत्साहित हैं. फिल्म "तीन पत्ती" से बॉलीवुड में कदम रखने वाली श्रद्धा में हर किरदार में अपने को ढाल लेने की गजब की क्षमता है.
‘हैदर’ के संबंध में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपने को काफी खुशनसीब मानतीं हूं कि इस फिल्म में मुझे काम करने का मौका मिला. इस फिल्म से पहले उनकी फिल्म एक विलेन हिट रही है.
"हैदर" दो अक्टूबर को प्रदर्शित होने जा रही है. इस फिल्म में श्रद्धा को तब्बू और इरफान खान जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला है.श्रद्धा ने कहा, मैं तब्बू और इरफान जैसे कलाकारों के साथ काम करने की कल्पना भी नहीं कर सकती थी. मैं लकी हूं की मुझे अपनी 5वीं फिल्म में ही यह मौका मिल गया. ये सभी बहुत उम्दा कलाकार हैं. मैंने फिल्म में काम करने के दौरान तब्बू से एक्टिंग के टिप्स लिए थे.
फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है. फिल्म में शाहिद कपूर, तब्बू, के के मेनन और इरफान खान ने भी अपने अभिनय का जौहर दिखाया है. हैदर का ट्रेलर लांच किया जा चुका है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










