ePaper

शबाना और उनके पति जावेद अख्‍तर करेंगे अंगदान

Updated at : 21 Aug 2014 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
शबाना और उनके पति जावेद अख्‍तर करेंगे अंगदान

जानी मानी फिल्‍म अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी और जावेद अख्‍तर ने अपने शरीर के सभी अंगों को दान करने का फैसला लिया है. शबाना आजमी ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडिल पर दी. शबाना ने पति के साथ अपने अंगों का दान नयी दिल्‍ली की एक स्‍वयंसेवी संस्‍था आर्गेन इंडिया पराशर फाउंडेशन को […]

विज्ञापन

जानी मानी फिल्‍म अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी और जावेद अख्‍तर ने अपने शरीर के सभी अंगों को दान करने का फैसला लिया है. शबाना आजमी ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडिल पर दी. शबाना ने पति के साथ अपने अंगों का दान नयी दिल्‍ली की एक स्‍वयंसेवी संस्‍था आर्गेन इंडिया पराशर फाउंडेशन को करने की बात कही है. यह एक स्‍वयंसेवी संस्‍था है जिसकी स्‍थापना गरीब और असहाय बच्‍चों को मदद पहुंचाने के लिए साल 2000 में की गई थी.

शबाना ने इस बात की पुष्टि ट्विटर पर करते हुए लि‍खा की ‘मैंने और जावेद साहब ने दिल्‍ली की स्‍व्‍यंसेवी संस्‍था आर्गेन इंडिया पराशर फाउंडेशन को अंगदान करने का फैसला लिया है.’

दिल्‍ली की यह संस्‍था का मुख्‍य उद्देश्‍य सामाजिक स्‍तर पर असहाय और पिछडे लोगो की मदद करने के साथ-साथ दिल्‍ली के लोगों में अंगदान को प्रोत्‍साहन देनर भी है. ताकि सभी लोग जाति,धर्म, लिंग और उम्र के विवाद से उठकर समाजिक कल्‍याण में अपना योगदान दें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola