”सिंघम रिटर्न्स” है ”इंडियन रैम्बो”: सिल्वेस्टर स्टेलॉन

हॉलीवुड एक्टर सिल्वेस्टर स्टेलॉन ने एक इंटरव्यू में अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम रिटर्न्स’ को ‘इंडियन रैम्बो’ कहा है. यह अजय देवगन के लिए वाकई बडी खुशी की बात है. रोहित शेटृटी निर्देशित फिल्म ‘सिंघम रिटर्न्स’ की तुलना स्टेलॉन के रैम्बो सिरीज की फिल्म से करना फिल्म की पूरी टीम के लिए अच्छी खबर है. […]
हॉलीवुड एक्टर सिल्वेस्टर स्टेलॉन ने एक इंटरव्यू में अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम रिटर्न्स’ को ‘इंडियन रैम्बो’ कहा है. यह अजय देवगन के लिए वाकई बडी खुशी की बात है.
रोहित शेटृटी निर्देशित फिल्म ‘सिंघम रिटर्न्स’ की तुलना स्टेलॉन के रैम्बो सिरीज की फिल्म से करना फिल्म की पूरी टीम के लिए अच्छी खबर है. सिल्वेस्टर स्टेलॉन करीना कपूर पहले से ही जानते हैं उन्होंने करीना और अक्षय कुमार की फिल्म ‘कमबख्त इश्क’ में एक छोटा सा कैमियो कीया था.
फिल्म के सीन्स को देखकर सिल्वेस्टर प्रभावित दिखे. उन्होंने फिल्म में एक्शन सीन्स की तारीफ की. सिल्वेस्टर स्टेलॉन के ट्रेडमार्क रहे कुछ सीन्स और सिक्वेंस जैसे हाई आक्टेन, एड्रेनलीन पंपिंग स्टंट और कार चेजिंग सीन ये सारे सीक्वेंस ‘सिंघम रिटर्न्स’ में देखकर स्टेलॉन ने इसकी काफी प्रशंसा की. फिल्म की इन सीनों की तुलना उनहोंने अपनी रैम्बो सिरीज की फिल्मों से की है.
‘सिंघम रिटर्न्स’ अपने शानदार एक्शन के लिए चारों तरफ सराहा जा रहा है और खासकर इसकी तुलना ‘रैम्बो सिरीज’ से करना अजय देवगन, करीना कपूर, रोहित शेटृटी के लिए बडी उपलब्धी है. भारतीय फिल्में निश्चय ही अब अपनेएक्शनसीन्स लिए पूरी दुनिया में अपने पैर फैला रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










