''सिंघम रिटर्न'' का प्रमोशन करने अपने जन्म स्थल पहुंचे अजय देवगन

Updated at : 11 Aug 2014 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
''सिंघम रिटर्न'' का प्रमोशन करने अपने जन्म स्थल पहुंचे अजय देवगन

मुंबई:अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्‍म सिंघम रिटर्न के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसी सिलसिले में वे दिल्ली भी पहुंचे. देश की राजधानी पहुंचते ही उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि अभी मैं तुरंत दिल्ली पहुंचा हूं. यहां आकर मुझे काफी खुशी मिलती है क्योंकि यही वह शहर है जहां मेरा जन्म हुआ था. सिंघम रिटर्न […]

विज्ञापन

मुंबई:अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्‍म सिंघम रिटर्न के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसी सिलसिले में वे दिल्ली भी पहुंचे. देश की राजधानी पहुंचते ही उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि अभी मैं तुरंत दिल्ली पहुंचा हूं. यहां आकर मुझे काफी खुशी मिलती है क्योंकि यही वह शहर है जहां मेरा जन्म हुआ था.

सिंघम रिटर्न से अजय को काफी उम्मीद है. वे इसका प्रमोशन देश के लगभग हर शहर में कर रहे हैं. इससे पहले वे बेंगलुरु और कोलकाता भी गये. कोलकाता से उन्हें काफी लगाव है. वहां प्रमोशन करने पहुंचे तो उन्होंने अपने अंदाज में कहा ‘कि खोबर कोलकाता’

सिंघम रिटर्न 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है. फिल्म को प्रमोशन कई टीवी शो में भी किया जा रहा है. फिल्‍म में उनके साथ करीना कपूर नजर आयेंगी. सिंघम रिटर्न अजय देवगन की फिल्‍म सिंघम का सिक्कवल है. इस फिल्‍म में भी वे एक ईमानदार पुलिस वाले का किरदार निभाते नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola