दूसरी बार माता-पिता बने शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा, अभिनेत्री ने किया नाम का खुलासा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Feb 2020 11:50 AM
मुंबई : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा दूसरी बार माता-पिता बन गये हैं. इस दंपति ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी कि घर में बेटी का आगमन हुआ है. यह जोड़ी सेरोगेसी के जरिये पेरेंट्स बनी है. दोनों न 15 फरवरी को अपने घर में नन्ही परी का स्वागत किया. […]
मुंबई : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा दूसरी बार माता-पिता बन गये हैं. इस दंपति ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी कि घर में बेटी का आगमन हुआ है. यह जोड़ी सेरोगेसी के जरिये पेरेंट्स बनी है. दोनों न 15 फरवरी को अपने घर में नन्ही परी का स्वागत किया.
https://www.instagram.com/p/B80Uq2RB3yj/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading
शिल्पा शेट्टी ने कहा,’हमारी प्रार्थनाओं का जवाब एक चमत्कार के रूप में दिया गया है. कृतज्ञता के साथ हम अपनी छोटी परी के आगमन की घोषणा करते हुए बेहद रोमांचित हैं. समीशा शेट्टी कुंद्रा. 15 फरवरी 2020 को घर में जूनियर SSK का जन्म."
बता दें कि, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने नवंबर 2009 में शादी की थी. साल 2012 में शिल्पा ने एक बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम विवान है. बता दें कि, राज कुंद्रा एक जानेमाने बिजनेसमैन हैं.
शिल्पा शेट्टी 13 साल बाद फिल्म ‘निकम्मा’ से बॉलीवुड फिल्मों में वापसी कर रही हैं. फिल्म का निर्देशन शब्बीर खान कर रहे हैं. फिल्म में अभिमन्यु दसानी और जानीमानी यूट्यूबर शर्ली सेतिया भी हैं. फिल्म इसी साल जून में रिलीज होगी.
इसके अलावा शिल्पा फिल्मकार प्रियदर्शन की फिल्म ‘हंगामा 2’ में नजर आयेंगी. फिल्म में परेश रावल, मिजान जाफरी और साउथ एक्टर प्रणित सुभाष भी लीड रोल में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










