बिपाशा ने कहा,साजिद के साथ काम न बाबा न

Updated:
विज्ञापन
बिपाशा ने कहा,साजिद के साथ काम न बाबा न

मुंबई:अभिनेत्री बिपाशा बसु और साजिद खान के बीच की दूरी बढ़ गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विपाशा ने खुद कहा है कि वह साजिद के साथ दोबारा काम नहीं करेंगी. विपाशा पिछली फिल्म ‘हमशकल्स’ के प्रचार से दूर रही थीं. गौरतलब है कि बिपाशा ‘हमशकल्स’ में छह प्रमुख किरदारों में से एक थीं. फिल्म […]

विज्ञापन

मुंबई:अभिनेत्री बिपाशा बसु और साजिद खान के बीच की दूरी बढ़ गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विपाशा ने खुद कहा है कि वह साजिद के साथ दोबारा काम नहीं करेंगी. विपाशा पिछली फिल्म ‘हमशकल्स’ के प्रचार से दूर रही थीं.

गौरतलब है कि बिपाशा ‘हमशकल्स’ में छह प्रमुख किरदारों में से एक थीं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी. बिपाशा को फिल्म के सह-निर्माता वाशु भगनानी और फॉक्स स्टार स्टूडियोज से कोई गिला नहीं है. लेकिन उन्हें खुशी है कि उन्होंने ‘हमशकल्स’ के प्रचार के खिलाफ उस वक्त आवाज उठायी, जब ऐसा करने की जरूरत थी.

बिपाशा ने कहा कि कि फिल्म का अंत जिस तरह से हुआ, वह उससे बहुत दुखी थी और वह नहीं जानती थीं कि ऐसे में फिल्म का पूरी ईमानदारी से कैसे प्रचार करें.यहां एक बातचीत में बिपाशा से पूछा गया कि क्या साजिद के साथ दोबारा काम करेंगी? इस पर उन्होंने कहा, नहीं, मैं उनके साथ कभी काम नहीं करूंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola