WATCH: करण जौहर की TAKHT का पहला टीजर आया, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2020 9:54 PM
मुंबई : फिल्म निर्माता करण जौहर की इतिहास पर आधारित बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘तख्त’ अगले साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आयेगी. इस फिल्म में रणवीर सिंह, विकी कौशल, करीना कपूर खान और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में है. आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर वाली इस फिल्म की पृष्ठभूमि मुगल काल में बुनी गई […]
मुंबई : फिल्म निर्माता करण जौहर की इतिहास पर आधारित बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘तख्त’ अगले साल 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में आयेगी.
इस फिल्म में रणवीर सिंह, विकी कौशल, करीना कपूर खान और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में है. आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर वाली इस फिल्म की पृष्ठभूमि मुगल काल में बुनी गई है.
जौहर ने ट्विटर पर फिल्म की रिलीज तारीख और पहला टीजर साझा किया. उन्होंने शनिवार को ट्वीट किया- ‘तख्त’ पेश कर रहे हैं.
https://twitter.com/karanjohar/status/1223570601123598337?ref_src=twsrc%5Etfw
वीडियो में एक सुनहरा राजसी तख्त दिखाया गया है, जिसके बैकग्राउंड में वॉइस ओवर है. टीजर में आवाज आती है- बोला जा रहा है, मुगल शहजादों के लिए तख्त का रास्ता अपनों के ताबूत से होकर जाता था. अगर ये रास्ता मोहब्बत से होकर जाता… तो शायद हिंदुस्तान का इतिहास कुछ और होता.
फिल्म के निर्माता हीरू यश जौहर, करण जौहर और अपूर्वा मेहता हैं. इसकी पटकथा सुमित रॉय ने लिखी है. इस फिल्म में रणवीर सिंह, विकी कौशल, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर नजर आयेंगे. फिल्म 24 दिसंबर 2021 को सिनामघरों में आएगी.
करण जौहर पहली बार कोई पीरियड फिल्म बना रहे हैं. इसकी कहानी मुगल बादशाह औरंगजेब और उनके भाई दारा शिकोह के संबंधों के पर आधारित है. हुसैन हैदरी ने इस फिल्म के संवाद लिखे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










