PHOTO : ब्लू साड़ी में कैटरीना ने ढाया कहर, यूजर्स बोले- बेहद खूबसूरत…

कैटरीना कैफ एक बार सुर्खियों में हैं. कैटरीना की एक तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के साथ नजर आ रही हैं. दरअसल अक्षय और कैटरीना जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) में नजर आने वाले हैं जिसे लेकर पिछले काफी दिनों […]
कैटरीना कैफ एक बार सुर्खियों में हैं. कैटरीना की एक तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के साथ नजर आ रही हैं. दरअसल अक्षय और कैटरीना जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) में नजर आने वाले हैं जिसे लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चा हो रही है.
इस तसवीर में कैटरीना ब्लू साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रही है. कैटरीना के इस लुक को बेहद पसंद किया जा रहा है. तसवीर बीच के किनारे की है जहां कैटरीना, अक्षय और रोहित का हाथ थामे मुस्कुराती नजर आ रही हैं.
कैटरीना ने इस तसवीर को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा,’ इस साल की परफेक्ट शुरुआत. सबसे अच्छी क्रू टीम के साथ मुस्कुराहट, हंसी और दोस्ती. सेट पर हर दिन खुशियों और प्यार से भरा होता है. कुछ इसी तरह फिल्म बनाई जाती है." इस तसवीर में लोग कैटरीना को बेहद खूबसूरत लिखकर कमेंट कर रहे हैं.
कैटरीना ने सिल्वर स्लीवलेस ब्लाउज के साथ ब्लू कलर की साड़ी पहनी है. उन्होंने ओपन हेयर के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है. वहीं रोहित ने डार्क ब्लू कलर की शर्ट पहनी है और अक्षय पेल ब्लू कलर की शर्ट पहनी है. बता दें कि इस फिल्म में अक्षय और कैटरीना के अलावा अजय देवगन, रणवीर सिंह, नीना गुप्ता, गुलशन ग्रोवर और सिकंदर खेर भी नजर आयेंगे.
बता दें कि, सूर्यवंशी की शूटिंग बैंकॉक और हैदराबाद में हुई है. अक्षय फिल्म में एक एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉर्य ऑफिसर की भूमिका में नजर आयेंगे. वहीं कैटरीना एक डॉक्टर की भूमिका में दिखेंगी. फिल्म मार्च में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










