2019 मेरे लिये खुशियों भरा और संतोषजनक साल रहा: सोनाक्षी सिन्हा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2019 12:49 PM
मुंबई: ‘दबंग 3’ के अच्छे प्रदर्शन के साथ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के लिये साल 2019 का अंत काफी शानदार रहा, जिसे लेकर वह काफी भाग्यशाली महसूस कर रही हैं. इस साल सोनाक्षी की चार फिल्में पर्दे पर आई, जिनमें "कलंक", "खानदानी शफाखाना", "मिशन मंगल" और "दबंग-3" शामिल हैं. सभी फिल्में एक दूसरे से काफी अलग […]
मुंबई: ‘दबंग 3’ के अच्छे प्रदर्शन के साथ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के लिये साल 2019 का अंत काफी शानदार रहा, जिसे लेकर वह काफी भाग्यशाली महसूस कर रही हैं. इस साल सोनाक्षी की चार फिल्में पर्दे पर आई, जिनमें "कलंक", "खानदानी शफाखाना", "मिशन मंगल" और "दबंग-3" शामिल हैं. सभी फिल्में एक दूसरे से काफी अलग हैं.
सोनाक्षी ने यहां एक साक्षात्कार में कहा, "साल का अंत शानदार रहा. मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने चार अगल अलग तरह की फिल्मों में काम किया. एक अभिनेत्री के रूप में मेरे लिये यह बेहद खुशी और संतोष की बात है. इस साल का अंत धमाके (‘दबंग 3’ की सफलता) के साथ कर रही हूं. मैं बहुत खुश हूं."
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










