केबीसी की हॉट सीट पर दिखेंगी हॉट प्रियंका

मुम्बई: बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपडा लोकप्रिय टीवी क्वीज शो ‘कौन बनेगा करोडपति’ के नये सीजन में नजर आयेंगी. जिसकी मेजबानी मेगास्टार अमिताभ बच्चन करेंगे. अपनी अगली फिल्म ‘मैरी कॉम’ के प्रचार में जुटीं 32 वर्षीय अभिनेत्री ‘केबीसी सीजन 8’ के आगामी एपिसोडों में एक में बतौर सेलिब्रिटी नजर आयेंगी.हालांकि उसके प्रसारण की तिथि […]
मुम्बई: बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपडा लोकप्रिय टीवी क्वीज शो ‘कौन बनेगा करोडपति’ के नये सीजन में नजर आयेंगी. जिसकी मेजबानी मेगास्टार अमिताभ बच्चन करेंगे.
अपनी अगली फिल्म ‘मैरी कॉम’ के प्रचार में जुटीं 32 वर्षीय अभिनेत्री ‘केबीसी सीजन 8’ के आगामी एपिसोडों में एक में बतौर सेलिब्रिटी नजर आयेंगी.हालांकि उसके प्रसारण की तिथि अभी नहीं बतायी गयी है.
केबीसी का यह सीजन 17 अगस्त से सोनी इंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित होगा. इससे पहले प्रियंका तीसरे सीजन में अभिनेत्री करीना कपूर के साथ नजर आयी थीं जिसकी मेजबानी शाहरुख ने की थी.
प्रियंका की अगली फिल्म ओलंपिक मुक्केबाज मैरी काम के जीवन पर आधारित है. उसका निर्देश ओमुंग कुमार ने किया है और निर्माता संजय लीला भंसाली हैं. फिल्म पांच सितंबर को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




