सिनेमा में ''फ्लैशबैक'' की शुरुआत करनेवाले पीसी बरुआ

Published at :15 Dec 2019 12:11 PM (IST)
विज्ञापन
सिनेमा में ''फ्लैशबैक'' की शुरुआत करनेवाले पीसी बरुआ

आजादी के पूर्व भारतीय सिनेमा में असमिया निर्देशक प्रथमेश चंद्र बरुआ का नाम उल्लेखनीय रखा है. वे सिनेमा में नये-नये प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं. अभिनेता, निर्देशक और सिनेमाटोग्राफर के तौर पर सिनेमा में कई नयी बातें जोड़ीं. इनमें फिल्मों में फ्लैशबैक शुरू करने का श्रेय पीसी बरुआ को ही जाता है. उन्होंने सबसे […]

विज्ञापन

आजादी के पूर्व भारतीय सिनेमा में असमिया निर्देशक प्रथमेश चंद्र बरुआ का नाम उल्लेखनीय रखा है. वे सिनेमा में नये-नये प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं. अभिनेता, निर्देशक और सिनेमाटोग्राफर के तौर पर सिनेमा में कई नयी बातें जोड़ीं. इनमें फिल्मों में फ्लैशबैक शुरू करने का श्रेय पीसी बरुआ को ही जाता है. उन्होंने सबसे पहले इसका प्रयोग ‘रुपरेखा’ में किया था. फिल्म भले न चली, मगर फ्लैशबैक का सिलसिला इस कदर चल पड़ा कि आज तक जारी है.

वे विदेशी फिल्में बहुत देखते थे. उस दौर में यूरोप जाकर सिनेमाटोग्राफी और आर्टिफिशियल लाइटिंग की टेक्निक सीखी, जिन्हें भारत आकर बखूबी प्रयोग करने लगे. बरुआ को शरतचंद्र के उपन्यास पर आधारित केएल सहगल अभिनीत हिंदी फिल्म ‘देवदास’ (1936) बनाने के लिए खास तौर से जाना जाता है. इसी के बांग्ला वर्जन में उन्होंने खुद लीड रोल प्ले किया.

इस फिल्म ने न सिर्फ सहगल को शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचाया, बल्कि बरुआ को भी हिंदी फिल्मों के पटल पर बतौर निर्देशक स्थापित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola