हैदराबाद रेप केस पर बोलीं वहीदा रहमान - बलात्कारियों को मारने के बदले जिंदगी भर...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2019 1:17 PM

विज्ञापन

मुंबई : हैदराबाद में पशु चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या पर गुस्सा जाहिर करती हुई अदाकारा वहीदा रहमान ने कहा कि दुष्कर्म एक भयानक और न भुलाने वाला अपराध है लेकिन वह दोषी के लिए मौत की सजा के बदले उम्र कैद चाहती हैं. पिछले सप्ताह इस मामले के सभी आरोपियों की मौत पुलिस के […]

विज्ञापन

मुंबई : हैदराबाद में पशु चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या पर गुस्सा जाहिर करती हुई अदाकारा वहीदा रहमान ने कहा कि दुष्कर्म एक भयानक और न भुलाने वाला अपराध है लेकिन वह दोषी के लिए मौत की सजा के बदले उम्र कैद चाहती हैं. पिछले सप्ताह इस मामले के सभी आरोपियों की मौत पुलिस के साथ एक मुठभेड़ के दौरान हो गई थी.

इस मुठभेड़ की ज्यादातर लोगों ने तारीफ की लेकिन इसने न्यायेतर सजा को लेकर चिंताएं भी बढ़ा दी है. इस संबंध में पूछे जाने पर रहमान ने रविवार रात में कहा, ‘‘ दुष्कर्म जैसे भयावह वारदात भुलाने वाला नहीं है.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ लेकिन अब भी मुझे लगता है कि हमारे हाथ में किसी को मारना नहीं है. बलात्कारी को जिंदगी भर के लिए जेल में सड़ने के लिए छोड़ देना चाहिए.’ रहमान संगीतकार रूपकुमार राठौड़ की पहली किताब ‘वाइल्ड वोयेज’ के विमोचन के मौके पर बोल रही थी. कार्यक्रम में मौजूद फिल्म-निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने कहा कि वह ‘मुठभेड़’ को ‘अच्छी खबर’ के रूप में नहीं देखते हैं.

ये था मामला

गौरतलब है कि 27-28 नवंबर की दरम्यानी रात को हैदराबाद में डॉक्टर के साथ हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया गया था. 27 नवंबर की रात महिला डॉक्टर की स्कूटी पंक्चर हो गई थी. जब वह स्कूटी पार्क कर रही थी, तभी चारों दरिंदों ने हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया था. उसने अपनी बहन को कॉल कर स्थिति बतायी थी लेकिन उसके बाद डॉक्टर का फोन बंद हो गया था. अगवा करने के बाद चारों आरोपियों ने डॉक्टर के साथ दरिंदगी की और गला दबाकर हत्या कर दी थी. इसके बाद दुष्कर्म पीड़िता के शव को पेट्रोल डाल कर जला दिया गया था. हैदराबाद की इस दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद जहां एक ओर पूरे देश में गुस्सा है तो वहीं संसद में इस मामले की गूंज सुनाई दे रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola