ePaper

शाहरुख की ‘बॉब बिस्वास'' में मुख्य किरदार में दिखेंगे अभिषेक बच्चन

Updated at : 26 Nov 2019 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख की ‘बॉब बिस्वास'' में मुख्य किरदार में दिखेंगे अभिषेक बच्चन

मुंबई : अभिनेता शाहरुख खान ‘बॉब बिस्वास’ नाम की फिल्म बनाएंगे जिसमें अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में होंगे. खान ने ट्विटर पर सोमवार को यह सूचना साझा की. वह इस फिल्म के सह निर्माता हैं। इस फिल्म के निर्माताओं में ‘रेड चिलिज़ एंटरटेंमेंट’ और निर्देशक सुजॉय घोष की ‘बाउंड स्क्रिप्ट प्रॉड्क्शन’ ‘ ‘शामिल हैं. शाहरुख […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता शाहरुख खान ‘बॉब बिस्वास’ नाम की फिल्म बनाएंगे जिसमें अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में होंगे. खान ने ट्विटर पर सोमवार को यह सूचना साझा की. वह इस फिल्म के सह निर्माता हैं। इस फिल्म के निर्माताओं में ‘रेड चिलिज़ एंटरटेंमेंट’ और निर्देशक सुजॉय घोष की ‘बाउंड स्क्रिप्ट प्रॉड्क्शन’ ‘ ‘शामिल हैं.

शाहरुख खान ने बच्चन की तस्वीर के साथ ट्वीट किया कि ‘बॉब बिस्वास’ आ रही है. बाउंड स्क्रिप्ट प्रॉड्क्शन के साथ साझेदारी करके खुशी हो रही है. इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भूमिका निभाएंगे और दिव्या अन्नपूर्णा घोष फिल्म का निर्देशन करेंगी.

बॉब बिस्वास 2012 में आई सुजॉय घोष की ‘कहानी’ से निकला एक किरदार है. बिस्वास एक एलआईसी एजेंट था लेकिन रात में छुपकर वह सुपारी लेकर हत्याएं करता था. इस किरदार को सास्वत चटर्जी ने निभाया था. बच्चन ने कहा है कि वह फिल्म में काम करने के लिए उत्सुक हैं.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं अपनी अगली फिल्म का ऐलान करने के लिए उत्सुक हूं. अब मुझसे इंतजार नहीं हो रहा है. मैं अपने पसंदीदा कलाकारों के साथ काम कर रहा हूं.” सुजॉय ने कहा कि उन्हें फिल्म के लिए ‘आशीर्वाद और शुभकामनाओं’ की जरूरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola