कभी माही के दिल पर था दीपिका का राज

Updated at : 04 Aug 2014 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
कभी माही के दिल पर था दीपिका का राज

मुंबई:बॉलीवुड में डींपल गर्ल दीपिका पादुकोण के प्यार के चर्चा कोई नहीं बात नहीं है. ऐसा भी नहीं है कि उनका दिल केवल एक इंसान के लिए धड़का हो. उनके आशिकों की लिस्ट काफी लंबी तो नहीं है लेकिन बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उनका नाम पांच लोगों के साथ जुड़ चुका है. फिल्म […]

विज्ञापन

मुंबई:बॉलीवुड में डींपल गर्ल दीपिका पादुकोण के प्यार के चर्चा कोई नहीं बात नहीं है. ऐसा भी नहीं है कि उनका दिल केवल एक इंसान के लिए धड़का हो. उनके आशिकों की लिस्ट काफी लंबी तो नहीं है लेकिन बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उनका नाम पांच लोगों के साथ जुड़ चुका है.

फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में इंट्री करने वाली दीपिका का दिल सबसे पहले क्रिकेट में कैप्टन कूल के नाम से पहचाने जाने वाले महेंद्र सिंह धौनी पर आया था.दोनों कई बार एक दूसरे के साथ भी नजर आये थे. हालांकि दीपिका ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि माही और उनके बीच सिर्फ अच्छी दोस्ती के अलावा कुछ नहीं था. कुछ दिनों के बाद माही ने सोनाक्षी के साथ शादी करके इस अटकल को विराम दे दिया.

धौनी के बाद उनका नाम युवराज सिंह के साथ जुड़ा. इसके बाद तो ये बात चर्चा-ए-आम थी कि धौनी ने युवराज के साथ अपनी दोस्ती की खातिर दीपिका को भुला दिया. हालांकि, दीपिका की युवराज के साथ प्यार की ये पारी ज्यादा दिन तक नहीं चली और फिर एक बार दीपिका का दिल युवराज को छोड़ दूसरे पर आ गया. इस बार बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रणवीर कपूर उनके दिल में समा गये.

‘बचना ऐ हसीनों’ के बाद से दोनों के प्यार के किस्से लोगों की जुबान पर रहने लगे. दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया. दीपिका और रणवीर ने तो ये माना भी कि दोनों के बीच सिर्फदोस्ती नहीं, बल्कि वे उससे कुछ ज्यादा एक-दूसरे के करीब हैं. लेकिन इस रिश्ते को भी शायद किसी की नजर लग गई. दोनों अलग हो गए. लेकिन दीपिका ने खुले आम ऐलान किया कि भले ही उनके बीच अब प्यार का रिश्ता नहीं रहा हो, लेकिन वे हमेशा दोस्त रहेंगे.इसके बाद रणबीर का नाम सलमान खान की एक्स गर्ल फ्रेंड कैटरीना कैफ के साथ जुड़ गया तो वहीं दीपिका का दिल किंगफिशर के मालिक विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या पर आ गया. आईपीएल मैच के दौरान दोनों काफी करीब आए. लेकिन अफवाहों से बचने के लिए दीपिका ने सिद्धार्थ को भी दरकिनार कर दिया.

फिलहाल दीपिका का नाम रणवीर सिंह के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों के बीच की घट रही दूरी को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि भविष्‍य में वे शादी कर लेंगे. लेकिन इस ग्लैमर की दुनिया में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. क्योंकि रणबीर सिंह के दिल में भी इसके पहले अनुष्‍का शर्मा राज कर चुकीं है जो अब क्रिकेटर विराट कोहली के साथ इंगेज है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola