‘1942: ए लव स्टोरी’ में काम करने से अनिल कपूर ने कर दिया था मना, ये थी वजह

Updated:
विज्ञापन
‘1942: ए लव स्टोरी’ में काम करने से अनिल कपूर ने कर दिया था मना, ये थी वजह

विधु विनोद चोपड़ा की 1994 में रिलीज फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ को अभिनेता अनिल कपूर ने शुरुआत में इनकार कर दिया था. हाल ही में अनिल कपूर ने खुलासा किया है कि शुरुआत में विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी ‘1942: ए लव स्टोरी’ को उन्होंने करने से इंकार कर दिया था. अनिल […]

विज्ञापन

विधु विनोद चोपड़ा की 1994 में रिलीज फिल्म ‘1942: ए लव स्टोरी’ को अभिनेता अनिल कपूर ने शुरुआत में इनकार कर दिया था. हाल ही में अनिल कपूर ने खुलासा किया है कि शुरुआत में विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी ‘1942: ए लव स्टोरी’ को उन्होंने करने से इंकार कर दिया था. अनिल को नहीं लगता था कि वो इस रोल के लिए फिट हो पायेंगे क्योंकि वह खुद को रोमांटिक नहीं मानते थे. बता दें कि इस फिल्‍म में अनिल कपूर अभिनेत्री मनीषा कोईराला संग रोमांस करते दिखे थे.

अनिल कपूर ने इस फिल्म के लिए आमिर खान या बॉबी देओल का नाम मेकर्स को सुझाया था. लेकिन फिल्म करने के बाद आज अनिल इस फिल्म को कर बहुत प्राउड फील करते हैं. आज के समय में अनिल को लगता है कि वह इस फिल्म में खुद के अलावा किसी और को इमेजिन नहीं कर सकते हैं.

फिल्म के गाने ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’, ‘कुछ न कहो’ और ‘रिम झिम-रिम झिम’ उनके फेवरिट हैं. गौरतलब है कि अनिल ने इस फिल्म में अपने किरदार के लिए अपने लुक को पूरी तरह से बदल दिया था. बालों, मूंछों से लेकर अपने वजन को भी अनिल ने घटाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola