ePaper

मेरी दिली ख्‍वाहिश है कि मैं अमिताभ के साथ काम करूं- रोहित शेट्टी

Updated at : 03 Aug 2014 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
मेरी दिली ख्‍वाहिश है कि मैं अमिताभ के साथ काम करूं- रोहित शेट्टी

निर्देशक रोहित शेट्टी का सपना है कि वे मेगास्‍टार आमिताभ के साथ काम करें. रोहित अमिताभ के साथ एक्‍शन फिल्‍म करना चाहते है. इसके अलावा वे सलमान खान के साथ भी काम करना चाहते है.रोहित ने पीटीआई को बताया कि,’ मेरा सपना है कि मैं अमिताभ्‍ा बच्‍चन के साथ काम करूं. मैं उनके साथ एक्‍शन […]

विज्ञापन

निर्देशक रोहित शेट्टी का सपना है कि वे मेगास्‍टार आमिताभ के साथ काम करें. रोहित अमिताभ के साथ एक्‍शन फिल्‍म करना चाहते है. इसके अलावा वे सलमान खान के साथ भी काम करना चाहते है.रोहित ने पीटीआई को बताया कि,’ मेरा सपना है कि मैं अमिताभ्‍ा बच्‍चन के साथ काम करूं. मैं उनके साथ एक्‍शन फिल्‍म करना चाहता हूं. मैंने फिलहाल अमिताभ सर को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.’

रोहित ने बताया‍ कि उन्‍होंने अमिताभ के साथ ‘बोल बच्‍चन’ में काम किया था. इस फिल्‍म में बिग बी ने कैमियो किया था. रोहित कहते है कि वे बचपन से बिग बी के फैन है. उन्‍होंने बचपन में उनकी फिल्‍म दीवार, जंजीर, अमर अकबर,एन्‍थोनी देखी थी.

रोहित शेट्टी इनके अलावा दबंग स्‍टार सलमान खान के साथ भी काम करना चाहते है. रोहित का कहना है कि,’ कि वे सलमान खान के साथ भी काम करना चाहते है. मैंने शाहरूख खान के साथ चेन्‍नई एक्‍सप्रेस में काम किया है. मेरे पास अच्‍छी स्क्रिप्‍ट नहीं है वरना मैं उनके साथ काम करना शुरू कर देता. फिल्‍हाल उनकी लिए एक अच्‍छी स्क्रिप्‍ट होनी चाहिए.’

लगता है अब रोहित शेट्टी जल्‍द ही उन स्‍टारर्स के साथ काम करते नजर आएंगे. दर्शकों के लिए यह एक बडा तोहफा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola