ePaper

VIDEO: इस बच्‍ची की क्‍यूटनेस के कायल हुए अमिताभ बच्‍चन, आप भी देखें...

Updated at : 26 Oct 2019 11:52 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: इस बच्‍ची की क्‍यूटनेस के कायल हुए अमिताभ बच्‍चन, आप भी देखें...

अमिताभ बच्‍चन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं. अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर ट्विटर पर अपने फैंस से लगातार रूबरू होते रहते हैं. दिल की कोई बात कहनी हो या फिर किसी की तारीफ करनी हो, महानायक बिना देरी किये शेयर कर देते हैं. हाल ही में अमिताभ बच्‍चन ने एक प्‍यारी […]

विज्ञापन

अमिताभ बच्‍चन सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं. अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर ट्विटर पर अपने फैंस से लगातार रूबरू होते रहते हैं. दिल की कोई बात कहनी हो या फिर किसी की तारीफ करनी हो, महानायक बिना देरी किये शेयर कर देते हैं. हाल ही में अमिताभ बच्‍चन ने एक प्‍यारी सी बच्‍ची का वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आप भी इस बच्‍ची की क्‍यूटनेस के दीवाने हो जायेंगे. इस वीडियो में छोटी बच्‍ची हरियाणवी सॉन्‍ग ‘छोटी छोटी बात पे मुंह न फुलाया कर’ गाने पर लिपसिंग करती दिख रही हैं.

खास बात यह है कि 30 सेकेंड के इस वीडियो में बच्ची ने इतने शानदार तरीके से एक्‍ट किया है कि खुद अमिताभ बच्‍चन भी उस बच्‍ची की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाये. उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा,’ वाह क्‍या बात है.’

बता दें कि अमिताभ बच्‍चन जल्‍द ही बॉलीवुड सेलेब्‍स को अपने घर पर इनवाइट करनेवाले हैं. दरअसल इस दीवाली अमिताभ बच्‍चन अपने घर पर बॉलीवुड सितारों के साथ मिलकर दीवाली पार्टी करनेवाले हैं. मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, अमिताभ बच्‍चन ने पिछले हफ्ते अपनी दीवाली पार्टी के लिए बॉलीवुड के कई सितारों को न्‍योता भेजा है.

मेहमानों की लिस्‍ट में शाहरुख-गौरी, काजोल, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्‍ना, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी, कबीर खान, संजय दत्‍त और करण जौहर शामिल हैं. दरअसल बीते दो साल से अमिताभ बच्‍चन ने धूमधाम से दीवाली नहीं मनाई है. इसकी वजह उनकी बहू ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन के पिता का निधन और बेटी श्‍वेता बच्‍चन नंदा के ससुर का निधन होना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola