आलिया संग इस फिल्म में काम करने से रणवीर का इंकार!

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने फिल्म ‘गली ब्वॉय’ में साथ काम किया था. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला जुला रिस्पांस मिला था. दोनों कई विज्ञापनों में भी एकसाथ नजर आ चुके हैं. पर्दे पर दोनों की कैमेस्ट्री को पसंद किया जाता है. ऑनस्क्रीन के अलावा ऑफस्क्रीन भी दोनों की दोस्ती काफी अच्छी है. […]
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने फिल्म ‘गली ब्वॉय’ में साथ काम किया था. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिला जुला रिस्पांस मिला था. दोनों कई विज्ञापनों में भी एकसाथ नजर आ चुके हैं. पर्दे पर दोनों की कैमेस्ट्री को पसंद किया जाता है. ऑनस्क्रीन के अलावा ऑफस्क्रीन भी दोनों की दोस्ती काफी अच्छी है. लेकिन अब खबरें हैं कि दोनों की दोस्ती में कड़वाहट आ गई है. दरअसल इंशाअल्लाह के डिब्बाबंद हो जाने के बाद संजय लीला भंसाली अभिनेत्री आलिया को लेकर ‘गंगूबाई’ बना रहे हैं.
‘गंगूबाई’ के लिए आलिया का नाम तो फाइनल है लेकिन हीरो के किरदार की तलाश की जा रही है. इस बीच खबर है कि भंसाली इस फिल्म में रणवीर सिंह को लेना चाहते थे लेकिन उन्होंने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है.
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, गंगूबाई में भंसाली मेल लीड एक्टर के तौर पर रणवीर सिंह को कास्ट करना चाहते थे और फिल्म में कैमियो को लेकर उनसे बात की थी, लेकिन अभिनेता ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया. हालांकि उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना क्यों किया इसका खुलासा नहीं हुआ है.
कहा जा रहा है कि, फिल्म ठुकराने की वजह से आलिया, रणवीर से नाराज हो गई हैं. बता दें कि भंसाली पहले सलमान खान और आलिया भट्ट को लेकर इंशाअल्लाह बनानेवाले थे. लेकिन किन्ही कारणों से यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई. इसके बाद भंसाली ने अपनी फिल्म गंगूबाई बनाने का निर्णय किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










