ePaper

''वास्तव'' के 20 साल पूरे होने पर संजय दत्त ने कही यह खास बात, जानें

Updated at : 08 Oct 2019 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
''वास्तव'' के 20 साल पूरे होने पर संजय दत्त ने कही यह खास बात, जानें

मुंबई: अभिनेता संजय दत्त का कहना है कि 1999 में आयी उनकी फिल्म ‘वास्तव’ ने उन्हें अभिनेता होने का असली मतलब समझाया. ‘वास्तव’ के 20 साल पूरे होने के मौके पर सोमवार को संजय दत्त ने ट्वीट कर यह बात कही. 60 वर्षीय अभिनेता ने ट्वीट में रीमा लागू के साथ फिल्माया गया ‘पचास तोला’ […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता संजय दत्त का कहना है कि 1999 में आयी उनकी फिल्म ‘वास्तव’ ने उन्हें अभिनेता होने का असली मतलब समझाया.

‘वास्तव’ के 20 साल पूरे होने के मौके पर सोमवार को संजय दत्त ने ट्वीट कर यह बात कही. 60 वर्षीय अभिनेता ने ट्वीट में रीमा लागू के साथ फिल्माया गया ‘पचास तोला’ दृश्य भी साझा किया.

महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपराध पर बनी थी. इस फिल्म में संजय ने एक बेरोजगार युवक रघु का किरदार निभाया था, जो बाद में मुंबई अंडरवर्ल्ड का मुखिया बन जाता है.

इस फिल्म में संजय के अभिनय को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. इस फिल्म में संजय दत्त के साथ नम्रता शिरोडकर, संजय नारवेकर, मोहनीश बहल, परेश रावल और शिवाजी सातम ने अभिनय किया था. यह फिल्म सात अक्तूबर 1999 को रिलीज हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola