बोनी कपूर के टच करने पर मचा था बवाल, अब उर्वशी रौतेला ने दिया जवाब

Updated at : 23 Sep 2019 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
बोनी कपूर के टच करने पर मचा था बवाल, अब उर्वशी रौतेला ने दिया जवाब

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह फिल्‍ममेकर बोनी कपूर संग दिखी थीं. एक फंक्‍शन में पहुंची उर्वशी रौतेला ने बोनी कपूर के साथ पोज दिया था. इस दौरान बोनी कपूर ने उर्वशी के बट पर हाथ रख दिया था. इस वीडियो के सामने आने के बाद बोनी […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह फिल्‍ममेकर बोनी कपूर संग दिखी थीं. एक फंक्‍शन में पहुंची उर्वशी रौतेला ने बोनी कपूर के साथ पोज दिया था. इस दौरान बोनी कपूर ने उर्वशी के बट पर हाथ रख दिया था. इस वीडियो के सामने आने के बाद बोनी कपूर को लेकर कई तरह की बातें होने लगी. यह वीडियो अप्रैल महीने में आया था. अभिनेत्री ने इन खबरों पर निराशा व्‍यक्‍त की थी. अब एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने इस पूरे मामले पर चुप्‍पी तोड़ी है.

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए उर्वशी रौतेला ने बताया,’ पूरे बात का बतंगड़ बना दिया गया है. रातोंरात यह वीडियो वायरल हो गया था, लेकिन ऐसी कोई बात ही नहीं थी.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ मैं सुपरस्‍टार अजित के साथ एक फिल्‍म में काम करनेवाली थी. वह फिल्‍म तमिल में थी लेकिन मैं डेट्स की वजह से इस फिल्‍म में काम नहीं कर पाई. लेकिन मैं उनके साथ काम नहीं कर पाई लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि मेरा उनके साथ कोई रिश्‍ता नहीं है.’

अभिनेत्री ने कहा,’ यह एक शानदार जेक्‍चर था. मैंने पार्टी में इंट्री की थी. बोनी कपूर पहले से ही वहां थे. जिन लोगों की शादी होनेवाली थी, वे भी वहां मौजूद थे. हम सभी तसवीरें खिंचवा रहे थे.’ गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला बॉलीवुड निर्माता जयंतीलाल गढ़ा के बेटे के रिसेप्‍शन में पहुंची थीं.

उर्वशी रौतेला ने कहा,’ मुझे फोटोग्राफी के एंगल के बारे में मालूम नहीं है जिस तरह से फोटो से ली गई है. यह अजीब था इसलिए यह बड़ी बात बन गई. मेरा फोन 7 दिनों तक नॉनस्‍टॉप बजता रहा था. मैंने इस बारे में बोनी कपूर के साथ बात की थीञ मुझे पता है यह उनके लिए भी बेहद अजीब था.’

इससे पहले वायरल वीडियो पर एक खबर भी छपी थी. जिसे एक अखबार ने डोंट टच लिखकर पब्लिश किया था. जिसके बाद उर्वशी ने ट्विटर पर लिखा था,’ एक मशहूर अखबार ने यह खबर छापी है. अब तुम लोग महिला सशक्तिकरण और आजादी की बात मत करना. तुम लोगों को यह पता नहीं है कि महिलाओं की इज्‍जत कैसे करनी चाहिये.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola