ePaper

Casting Couch : जरीन खान का खुलासा- किसिंग सीन की रिहर्सल करना चाहता था डायरेक्‍टर

Updated at : 18 Sep 2019 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
Casting Couch : जरीन खान का खुलासा- किसिंग सीन की रिहर्सल करना चाहता था डायरेक्‍टर

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया है. इससे पहले भी कई अभिनेत्र‍ियां इसे लेकर खुलासे कर चुकी हैं. जरीन खान ने बताया कि वह दो बार इंडस्‍ट्री में कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं. सुपरस्‍टार सलमान खान की खोज कही जानेवाली अभिनेत्री जरीन खान ने हाल ही में […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया है. इससे पहले भी कई अभिनेत्र‍ियां इसे लेकर खुलासे कर चुकी हैं. जरीन खान ने बताया कि वह दो बार इंडस्‍ट्री में कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं. सुपरस्‍टार सलमान खान की खोज कही जानेवाली अभिनेत्री जरीन खान ने हाल ही में इंटरव्‍यू में अपने फिल्‍मी करियर को लेकर कई बड़े खुलासे किये. उन्‍होंने बताया कि शुरुआती दिनों में एक डायरेक्‍टर ने उन्‍हें अपने साथ किसिंग सीन की रिहर्सल करने को कहा था.

जरीन खान ने पिंकविला को दिये एक इंटरव्‍यू में बताया, जब वह इंडस्‍ट्री में नयी-नयी आई थीं, तब उन्‍हें एक डायरेक्‍टर ने अपने साथ किसिंग सीन की रिहर्सल करने को कहा था. उसने कहा था कि मुझे अपने अंदर के झिझक को निकालना होगा.

अभिनेत्री ने बताया कि, उन्‍होंने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया था और वहां से चली गई थीं. जरीन खान ने एक और वाक्‍ये का जिक्र करते हुए कहा कि, मैंने जब इंडस्‍ट्री में खुद को स्‍थापित कर लिया था तो एक शख्स ने मुझसे कहा था कि अगर मैं उनके साथ दोस्‍ती से आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं तो वह मुझे कुछ अहम प्रोजेक्‍ट्रस दिलाने में मदद कर सकता है.’

बता दें कि बीते दिनों जरीन खान अपने एक तसवीर को लेकर जमकर ट्रोल हुई थीं. हालांकि अभिनेत्री चुप नहीं रहीं और उन्‍होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था. दरअसल इस तसवीर में जरीन खान के स्‍ट्रेच मार्क्‍स दिखाई दे रहे थे जिसकी वजह से उन्‍हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

जरीन खान ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्टोरी पर लिखा था,’ ये लोग जानने के लिए बहुत उत्‍सुक हैं कि मेरे पेट के साथ क्‍या हुआ है. उन लोगों को मैं यह कहना चाहूंगी कि यह उस व्‍यक्ति का नेचुरल पेट है जिसने हाल में 50 किलो वजन कम किया है. मैं हमेशा से ऐसी रही हूं जो असली रहने में विश्‍वास करती हूं और अपनी कमियों को गले लगाती हूं न कि उसे छुपाती हूं.’ हालांकि कुछ यूजर ऐसे भी थे जिन्होंने जरीन को सराहा और उनकी खूबसूरती की तारीफ की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola