ePaper

महेश भट्ट के निधन की फैली अफवाह, भड़कीं बेटी पूजा भट्ट

Updated at : 07 Sep 2019 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
महेश भट्ट के निधन की फैली अफवाह, भड़कीं बेटी पूजा भट्ट

महेश भट्ट इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म सड़क 2 को लेकर काफी व्‍यस्‍त चल रहे हैं. इस बीच यह अफवाह फैली थी कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है. इन अफवाहों को सुनकर उनकी बेटी पूजा भट्ट काफी गुस्‍से हैं. हाल ही में पूजा भट्ट ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी […]

विज्ञापन

महेश भट्ट इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म सड़क 2 को लेकर काफी व्‍यस्‍त चल रहे हैं. इस बीच यह अफवाह फैली थी कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया है. इन अफवाहों को सुनकर उनकी बेटी पूजा भट्ट काफी गुस्‍से हैं. हाल ही में पूजा भट्ट ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि उनके पिता बिल्‍कुल ठीक है. उन्‍होंने पिता महेश भट्ट की तसवीरें शेयर करते हुए बताया कि वह अपने चिर-परिचित अंदाज में जिंदगी जी रहे हैं. अभिनेत्री का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है.

पूजा भट्ट ने लिखा,’ य‍ह उन सभी अफवाह फैलानेवालों और भी फिक्रमंद लोगों के लिए जो परेशान थे कि मेरे पिता महेश भट्ट का दिल का दौरान पड़ने से निधन हो गया है. आप सबके लिए साक्षात सबूत कि वह चिर परिचित अंदाज में बिना फीते वाले लाल जूते पहनकर जीवन जी रहे हैं.’

बता दें कि सड़क 2 में संजय दत्त, पूजा भट्ट, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में हैं. फिल्म के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट फिलहाल नहीं की गई है. इस फिल्‍म को लेकर आलिया भट्ट काफी नर्वस हैं. वे पहली बार पिता के साथ काम करने जा रही हैं.

एक इंटरव्‍यू में आलिया ने इस फिल्‍म के बारे में बात करते हुए कहा था,’ मैं अपने पिता के निर्देशन में काम करने से डर रही हूं. फिलहाल वह लगातार मेरा काम देख रहे हैं और कह रहे हैं कि मुझे तुमसे निपटना है. मैं थोड़ी डरी हुई हूं लेकिन काम करने में मजा आयेगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola