अब धर्मेंद्र बनेंगे ''सेकंडहैंड हज्बंड''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2014 1:24 PM
गोविंदा की बेटी नर्मदा आहूजा की डेब्यू फिल्म में धर्मेंद्र अपनी ऐक्टिंग का दम दिखाते नजर आएंगे. इस फिल्म को नाम ‘सेकंडहैंड हज्बंड’ है. सूत्रों की मानें, तो इस फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में की जाएगी. इस फिल्म में बहुत अहम भूमिका में होगें और उनका करैक्टर भी थोड़ा फनी होगा. समीप कांग ने धर्मेंद्र […]
गोविंदा की बेटी नर्मदा आहूजा की डेब्यू फिल्म में धर्मेंद्र अपनी ऐक्टिंग का दम दिखाते नजर आएंगे. इस फिल्म को नाम ‘सेकंडहैंड हज्बंड’ है. सूत्रों की मानें, तो इस फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में की जाएगी. इस फिल्म में बहुत अहम भूमिका में होगें और उनका करैक्टर भी थोड़ा फनी होगा.
समीप कांग ने धर्मेंद्र को फिल्म की स्क्रिप्ट भी सुनाई है. यह सुनकर धर्मेंद्र को काफी पसंद आई और उन्होंने तुरंत हो कह दिया. एक बार फिर दर्शक अपने ‘धर्म पाजी’ को बडे पर्दे पर देखेंगे.
फिलहाल इनदिनों धमेंद्र ने एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले ही पूरी की है. इसे सुभाष घई ने प्रोड्यूस किया है. इस बारे में बात करने की कोशिश की, तो धमेंद्र से कोई बात नहीं हो पाई.
नर्मदा ने बताया कि, ‘हां, धर्मेंद्र सर मेरी फिल्म में लीड रोल में है. मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मुझे उनके जैसे सीनियर एक्टर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का मौका मिल रहा है. मैं ही नहीं, मेरे पापा भी उनके बहुत बड़े फैन हैं.
इस फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू की जाएगी. फिल्म में पंजाबी एक्टर सिंगर गिप्पी ग्रेवाल भी होंगे. बहुत दिनों बाद एक बार फिर धर्मेंद्र लोगों को हंसाने के लिए बडे पर्दे पर आ रहें है. ‘मैं जट यमला पगला दिवाना…..’ कहने वाले धर्मेंद्र अब ‘सेकंडहैंड हज्बंड’ की कहानी बयां करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










