भंसाली संग अनबन की खबरों पर सलमान ने तोड़ी चुप्‍पी, कही ये बात

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2019 9:00 AM

विज्ञापन

सलमान खान और संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘इंशाल्‍लाह’ के हाल ही में टल जाने की खबरें आई. भंसाली और सलमान के साथ आने से फैंस खासा खुश थे. फिल्‍म में सलमान खान और आलिया भट्ट की जोड़ी साथ नजर आनेवाली थी जिस वजह से फैंस बेहद उत्‍साहित थे. लेकिन सोमवार को खबरें आई कि […]

विज्ञापन

सलमान खान और संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘इंशाल्‍लाह’ के हाल ही में टल जाने की खबरें आई. भंसाली और सलमान के साथ आने से फैंस खासा खुश थे. फिल्‍म में सलमान खान और आलिया भट्ट की जोड़ी साथ नजर आनेवाली थी जिस वजह से फैंस बेहद उत्‍साहित थे. लेकिन सोमवार को खबरें आई कि फिलहाल यह फिल्‍म नहीं बन रही है. इसके बाद ऐसी खबरें आने लगी कि शायद सलमान और भंसाली के बीच अनबन की वजह से यह फिल्‍म लटक गई. अब सलमान का बयान सामने आया है.

सलमान खान ने पिंकविला से बातचीत में कहा,’ मैं और भंसाली एकदूसरे को ‘खामोशी’ फिल्‍म शुरू होने के पहले से जानते हैं. बाद में हमने ‘हम दिल दे चुके सनम’ की. एक बार फिर हमदोनों साथ काम करनेवाले थे क्‍योंकि मुझे यह फिल्‍म पसंद थी.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ एक बात मैं कह सकता हूं कि भंसाली अपनी फिल्‍म के साथ गद्दारी नहीं करेंगे. मैं चाहता हूं कि वह अपनी फिल्‍म वैसे ही बनाये जैसा वह चाहते हैं. एक दोस्‍त के रूप में हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला है. मैं उनकी मां (लीला) और बहन (बेला) के भी करीब हूं. मैं उन्‍हें शुभकामनायें देना चाहता हूं. मैं अब भी भविष्‍य में ‘इंशाल्‍लाह’ में काम करूंगा.’

सूत्र ने बताया, संजय लीला भंसाली अपने अभिनेताओं का सम्मान करते हैं और उनसे बेहद प्यार करते हैं. वह उनके सुझावों का वह स्वागत करते हैं किंतु तब नहीं जब इसका मकसद उनकी कहानी में कोई बदलाव करना हो. इसलिए उन्होंने फिल्म को बंद करने का फैसला किया है. हालांकि वे अब भी अच्छे दोस्त हैं और संजय लीला भंसाली के दिल में उनके लिए बहुत प्यार और सम्मान भी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola