कश्मीर की आखिरी हिन्दू रानी पर बनेगी फिल्म

Updated at : 28 Aug 2019 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर की आखिरी हिन्दू रानी पर बनेगी फिल्म

मुंबई : कश्मीर पर हुकूमत करने वाली आखिरी हिन्दू महारानी कोटा रानी पर फिल्म बनाई जाएगी. एक प्रेस विज्ञप्ति में मंगलवार को बताया गया है कि इस महत्वाकांक्षी फिल्म को बनाने के लिए रिलायंस एन्टर्टेन्मेंट और फैंटम फिल्म्स ने हाथ मिलाया है. कोटा रानी 13वीं सदी में कश्मीर की शासक थी. वह ऐसे समय में […]

विज्ञापन

मुंबई : कश्मीर पर हुकूमत करने वाली आखिरी हिन्दू महारानी कोटा रानी पर फिल्म बनाई जाएगी. एक प्रेस विज्ञप्ति में मंगलवार को बताया गया है कि इस महत्वाकांक्षी फिल्म को बनाने के लिए रिलायंस एन्टर्टेन्मेंट और फैंटम फिल्म्स ने हाथ मिलाया है. कोटा रानी 13वीं सदी में कश्मीर की शासक थी.

वह ऐसे समय में राज्य का नेतृत्व कर रही थी जब बहुत नाटकीय घटनाक्रम हो रहा था. इसके बाद शाह मीर वंश राज्य का पहला विदेशी शासक बना. वह अच्छी प्रशासक और सैन्य रणनीतिकार थी.

फैंटम फिल्म्स की मधु मंटेना ने कहा कि महारानी की कहानी ऐसी है जिसे लोगों को बताया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह हैरत की बात है कि भारतीयों को कोटा रानी जैसी शख्सियत के बारे में जानकारी नहीं है. उनकी जिंदगी काफी नाट्कीय रही और संभवत: वह भारत की सबसे काबिल महिला शासकों में से एक थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola