''गैंगस्टर'' मुझे तुक्के से मिली थी-कंगना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2014 4:59 PM
बॉलीवुड की रिवॉल्वर रानी यानि अभिनेत्री कंगना रनौत को उनकी पहली फिल्म ‘गैंगस्टर’ ने कई अवॉर्ड दिलाए थे. कंगना ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों और समीक्षकों से अपने अभिनय का लोहा मनवाया. उस फिल्म के लिए कंगना को दर्शकों की वाहवाही मिली. कंगना ने बताया कि यह बात बहुत दिलचस्प है कि अनुराग […]
बॉलीवुड की रिवॉल्वर रानी यानि अभिनेत्री कंगना रनौत को उनकी पहली फिल्म ‘गैंगस्टर’ ने कई अवॉर्ड दिलाए थे. कंगना ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों और समीक्षकों से अपने अभिनय का लोहा मनवाया. उस फिल्म के लिए कंगना को दर्शकों की वाहवाही मिली.
कंगना ने बताया कि यह बात बहुत दिलचस्प है कि अनुराग बसु की यह फिल्म उन्हें तुक्के से मिल गई थी. साथ ही कंगना ने उन अफवाहों को गलत बताया जिनमें कहा गया था कि फिल्मकार अनुराग बसु ने उन्हें एक कॉफी शॉप में देखा और उनके सामने फिल्म का प्रस्ताव रखा. उन्होंने फिल्मों में आने के अपने अनुभवों को अनुपम खेर के टीवी शो में साझा किया.
हिमाचल प्रदेश की रहने वाली कंगना ने टीवी शो ‘द अनुपम खेर शो-कुछ भी हो सकता है’ में कहा, ‘‘जब ‘गैंगस्टर’ के लिए मेरा ऑडिशन हुआ था, तब महेश भट्ट साहब ने कहा था कि यह लड़की तो बहुत छोटी है, मुश्किल से 17-18 साल की. हमें अगली फिल्म के लिए एक परिपक्व महिला चाहिए, जो कम से कम 28-29 साल की हो. फिर मुझे पता चला कि उन्होंने उस फिल्म के लिए शाइनी आहूजा और चित्रांगदा सिंह का चयन किया था.’’
कंगना ने आगे बताया, ‘‘दो महीने बाद अचानक मुझे अनुराग का फोन आया. उन्होंने कहा कि हमें शूटिंग के लिए मुंबई से बाहर जाना है और चित्रांगदा से संपर्क नहीं हो पा रहा है. अनुराग ने कहा कि चलो, चलो अब तुम्हारा ही मेकअप करके तुम्हें बड़ी उम्र का दिखाएंगे, तुम ही कर लो यह फिल्म. इस तरह तुक्के से मुझे ‘गैंगस्टर’ में भूमिका मिल गई.’’
कंगना ने रविवार को प्रसारित हो चुके शो में अनुपम और दर्शकों के साथ अपनी जिंदगी के कई उतार-चढ़ाव भी साझा किए. कंगना ने बताया कि छोटी उम्र में बडा रोल करना मुश्िकल था लेकिन अनुराग बसु ने इसके लिए मेरी मदद की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










