''डायरेक्टर'' के बाद अब ''एक्टर'' बनेंगे रोहित शेट्टी

श्रेयस तलपड़े निर्देशित फिल्म ‘पोश्टर बॉईज’ में रोहित शेट्टी अतिथि की भूमिका में नजर आएंगे. आपलोगों ने अब तक कई एक्टर्स को फिल्मों में गेस्ट रोल में देखा है, लेकिन एक्टर-प्रोड्यूसर श्रेयस तलपड़े एक नए ट्रेंड की शुरुआत करने वाले है. उनकी फिल्म में दो-दो फिल्ममेकर गेस्ट रोल में नजर आएंगे.फिल्म में फराह खान ने […]
श्रेयस तलपड़े निर्देशित फिल्म ‘पोश्टर बॉईज’ में रोहित शेट्टी अतिथि की भूमिका में नजर आएंगे. आपलोगों ने अब तक कई एक्टर्स को फिल्मों में गेस्ट रोल में देखा है, लेकिन एक्टर-प्रोड्यूसर श्रेयस तलपड़े एक नए ट्रेंड की शुरुआत करने वाले है. उनकी फिल्म में दो-दो फिल्ममेकर गेस्ट रोल में नजर आएंगे.फिल्म में फराह खान ने भी फिल्म में छोटा सा किरदार निभाया है.
श्रेयस ने बताया कि वह इसे नए चलन की तरह नहीं देखते. उन्होंने कहा,’रोहित और फराह दोनों ही मेरे करीबी दोस्त हैं और बहुत सफल निर्देशक हैं. मुझे उनकी पूरी तरह से मनोरंजक फिल्में देखना पसंद है. मैंने जब ‘पोश्टर बॉईज’ बनाने का फैसला लिया तो जानता था कि मुझे उन्हें फिल्म में लेना होगा’.

श्रेयस ने बताया कि रोहित और फराह का राजी करने में ज्यादा वक्त नहीं लगा वे दोनों इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए फौरन राजी हो गए थे.रोहित शेट्टी अभी तक दर्शकों के लिए बहुत ही बेहतरीन फिल्में लेकर आए है. फिल्हाल अभी अपनी फिल्म ‘सिंघम रिटर्न्स’ को लेकर खासा उत्साहित और बिजी भी है. इसके बावजुद उन्होंने श्रेयस की फिल्म के लिए हामी भरी है.
फिल्म ‘पोश्टर ब्वॉयज’ श्रेयस और दीप्ति तलपड़े के घरेलू बैनर ऐफ्लूअन्स मूवीज प्राइवेट लिमिटेड के तले बनी है. फिल्म एक अगस्त को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




