मां बनना जीवन का सबसे बड़ा रोमांच : लारा दत्ता

Updated at : 05 Aug 2019 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
मां बनना जीवन का सबसे बड़ा रोमांच : लारा दत्ता

मुंबई : अभिनेत्री लारा दत्ता ने मां बनने को जीवन का सबसे बड़ा रोमांच बताया. लारा को उनके पति टेनिस के मशहूर खिलाड़ी महेश भूपति से बेटी सायरा है. उन्होंने कहा कि माता-पिता बनना ऐसा अनुभव है जो दिन प्रतिदिन आपका मार्गदर्शन करता है. लारा ने कहा, ‘हर बच्चा अपने-अपने दौर से गुजरता है. एक […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री लारा दत्ता ने मां बनने को जीवन का सबसे बड़ा रोमांच बताया. लारा को उनके पति टेनिस के मशहूर खिलाड़ी महेश भूपति से बेटी सायरा है. उन्होंने कहा कि माता-पिता बनना ऐसा अनुभव है जो दिन प्रतिदिन आपका मार्गदर्शन करता है.

लारा ने कहा, ‘हर बच्चा अपने-अपने दौर से गुजरता है. एक वक्त वह अच्छे बच्चे की तरह व्यवहार करते हैं और दूसरी तरफ इसके बिल्कुल विपरीत. जिस दिन आप माता-पिता बनने का फैसला करते हो उस दिन आप दुनिया की सबसे बड़ी रोमांचक यात्रा शुरू कर रहे होते हैं, जो कभी नहीं रुकती.’

अभिनेत्री ने कहा कि मां बनना आपको जीवन में और अधिक स्पष्ट नजरिया पेश करता है खासतौर से अपने करियर के बारे में. लारा एबॉट के ‘ग्रो राइट’ अभियान के शुभारंभ के मौके पर बोल रही थीं जिसका मकसद माता-पिता को अपने बच्चों की परवरिश में मदद देना है. वह गुरिंदर चड्ढा के ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा टीवी सीरीज ‘‘बीचम हाउस” का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola