ePaper

''डियर कॉमरेड'' के हिंदी रीमेक के लिए विजय देवरकोंडा ने ठुकराया रोल, करण ने ऑफर की थी मोटी रकम!

Updated at : 02 Aug 2019 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
''डियर कॉमरेड'' के हिंदी रीमेक के लिए विजय देवरकोंडा ने ठुकराया रोल, करण ने ऑफर की थी मोटी रकम!

साउथ की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म ‘अर्जुन रेड्डी’ के स्‍टार विजय देवरकोंडा इनदिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पिछले दिनों रिलीज हुई ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिंदी रीमेक फिल्‍म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्‍त सफलता हासिल की है. हाल ही में करण जौहर ने विजय देवरकोंडा की ही फिल्‍म ‘डियर कॉमरेड’ के हिंदी राइट्स खरीद […]

विज्ञापन

साउथ की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म ‘अर्जुन रेड्डी’ के स्‍टार विजय देवरकोंडा इनदिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पिछले दिनों रिलीज हुई ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिंदी रीमेक फिल्‍म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्‍त सफलता हासिल की है. हाल ही में करण जौहर ने विजय देवरकोंडा की ही फिल्‍म ‘डियर कॉमरेड’ के हिंदी राइट्स खरीद लिये हैं. बड़ी बात यह है कि करण ने 6 करोड़ रुपये में इसके राइट्स खरीदे हैं. वहीं फिल्‍म में काम करने के लिए विजय देवरकोंडा को एक मोटी रकम ऑफर की गई थी.

देसी मार्टिनी की एक रिपोर्ट के अनुसार, करण जौहर ने विजय देवरकोंडा को डियर कॉमरेड के हिंदी रीमेक में काम करने के लिए 40 करोड़ रुपये की फीस ऑफर की थी. लेकिन अभिनेता ने फिल्‍म में काम करने से इंकार कर दिया.

गौरतलब है कि 24 जुलाई को करण जौहर ने इस बात की जानकारी दी थी कि विजय देवरकोंडा की आगामी तेलुगू फिल्‍म डियर कॉमरेड की हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं. हाल ही में खबरें थी कि इस फिल्‍म में ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर नजर आयेंगे. लेकिन करण जौहर ने ऐसी खबरों को अफवाह बताया.

रिपोर्ट्स के अनुसार, साजिद नाडियावाला, भूषण कुमार और मुराद खेतानी और विजय गलानी भी राइट्स की बोली के दौरान मौजूद थे लेकिन जब करण ने इतनी ज्‍यादा अमाउंट का ऐलान किया तो बाकी प्रोड्यूसर्स को पीछे हटना पड़ा. किसी भी साउथ फिल्‍म के राइट्स के लिए यह अभी तक की इतनी बड़ी रकम नहीं दी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola