ePaper

संजय दत्‍त की बेटी त्र‍िशाला हुईं भावुक, इस वजह से फिर आ गई गुजरे ब्‍वॉयफ्रेंड की याद

Updated at : 31 Jul 2019 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
संजय दत्‍त की बेटी त्र‍िशाला हुईं भावुक, इस वजह से फिर आ गई गुजरे ब्‍वॉयफ्रेंड की याद

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्‍त की बेटी त्र‍िशाला दत्‍त पिछले दिनों एक दुखद घटना से पूरी तरह टूट गई थीं. उनके ब्‍वॉयफ्रेंड का अचानक निधन हो गया था. त्र‍िशाला अब धीरे-धीरे इस दर्द से उबरने की कोशिश कर रही हैं. लेकिन एक खास वजह से एक बार उन्‍हें ब्‍वॉयफ्रेंड की याद आ गई. तीन हफ्ते बाद […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्‍त की बेटी त्र‍िशाला दत्‍त पिछले दिनों एक दुखद घटना से पूरी तरह टूट गई थीं. उनके ब्‍वॉयफ्रेंड का अचानक निधन हो गया था. त्र‍िशाला अब धीरे-धीरे इस दर्द से उबरने की कोशिश कर रही हैं. लेकिन एक खास वजह से एक बार उन्‍हें ब्‍वॉयफ्रेंड की याद आ गई. तीन हफ्ते बाद त्रिशाला ने अपनी एक तसवीर इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वे किसी फंक्‍शन में जाने के लिए तैयार नजर आ रही हैं. हाल ही में त्रिशाला अपनी एक करीबी दोस्‍त की बहन की शादी में पहुंची थीं.

उन्‍होंने अपनी तसवीर शेयर करते हुए लिखा,’ इस हफ्ते के अंत में खुद को राजी कर, तैयार होकर और मुस्‍कुराते हुए अपनी एक करीबी दोस्‍त की शादी में पहुंची थी. मेरी बेस्‍टफ्रेंड और दुल्‍हन दोनों की बहुत सुंदर लग रहे थे.’

https://www.instagram.com/p/B0hs7ryF0wk/

त्रिशाला ने आगे लिखा,’ यह कुछ हफ्ते मेरे लिये बहुत मुश्किलों भरे रहे और मैं खुद को संभालने की पूरी कोशिश कर रही हूं. मैं उसे बहुत याद करती हूं. मैं उससे बहुत प्‍यार करती हूं. वो मुझे उतनी ही चाहता था जितना कि मैं उसे चाहती थी.’ त्रिशाला ने अपनी एक तसवीर भी शेयर की है जिसमें उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/Bzey9s0litc/

बता दें कि, त्रिशाला दत्‍त के ब्‍वायफ्रेंड का निधन 2 जुलाई को हुआ था. उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट के जरिये त्रिशाला ने इस दुखद की जानकारी दी थी. ब्‍वॉयफ्रेंड की अचानक मौत से उन्‍हें गहरा सदमा लगा था. लेकिन अब त्रिशाला खुद को संभालने की पूरी कोशिश कर रही हैं.

गौरतलब है कि, त्रिशाला संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं. जब त्रिशाला 8 साल की थीं तभी उनकी मां का निधन हो गया था. उस समय से वे अपनी मौसी के पास रहती हैं. वे न्यूयॉर्क में रहती हैं. इनदिनों वे फैशन इंडस्ट्री में काम कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola